सलमान खान (Salman Khan) के शो 'बिग बॉस 15' (Bigg Boss 15) अब अपने आखिरी पड़ाव पर आ चुका है. घर के अंदर मौजूद कंटेस्टेंट टिकट टू फिनाले जीतने के लिए जी जान से कोशिश कर रहे हैं. जिसके चलते आए दिन घर में हाई वोल्टेज ड्रामा हो रहा है. टिकट टू फिनाले टास्क की वजह से कंटेस्टेंट आपस में लड़ते हुए नजर आ रहे हैं. आने वाले एपिसोड में देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) और अभिजीत बिचुकले (Abhijit Bichukale) के बीच लड़ाई दिखाई देने वाली है. टास्क के दौरान देवोलीना अभिजीत के हाथ पर काट लेंगी जिसके बाद वह गुस्से में घर सिर पर उठाए नजर आएंगे.

हिंसक हुआ टास्क
जी हां! अब तक धीमी रफ्तार से चलने के बाद अब 'बिग बॉस 15' ने अपने रंग दिखाने शुरू क दिए हैं. टिकट टू फिनाले टास्क (Ticket To Finale Task) इस बार पूरी तरह से हिंसक होने वाला है. टास्क के दौरान बॉल्स को बचाने के लिए देवोलीना हद पार करके अभिजीत के हाथ पर काट लेंगी. वहीं इस बात से गुस्साए अभिजीत चिल्लाने लगेंगे और वह उन्हें पत्थर से मारेंगे.

अभिजीत ने की देवोलीना को घर से निकालने की मांग
देवोलीना के अभिजीत के हाथ पर काटने के बाद वह कैमरा के पास जाकर अपना हाथ दिखाते नजर आएंगे और उन पर हिंसा करने का आरोप लगाएंगे. वह बिग बॉस से कहेंगे कि काटना क्या गेम का हिस्सा है? उसे शो से निकालो, दरवाजा खोलो. वह चिल्लाते हैं कि मैं उसे पत्थर से मारुंगा और एक कोने से पत्थर उठाने के लिए जाते हैं. जब अभिजीत पत्थर उठाकर देवोलीना की तरफ आते हैं रश्मि देसाई चिल्लाती हैं दादा. वहीं प्रतीक अभिजीत को रोकने के लिए उनका हाथ पकड़ लेते हैं.

इस कंटेस्टेंट ने जीता टिकट टू फिनाले
बुधवार के एपिसोड में निशांत भट ने 'टिकट टू फिनाले' जीत लिया है. ये टास्क तेजस्वी, निशांत और अभिजीत के बीच हो रहा था. जिसमें रश्मि ने अभिजीत की थैली छीन ली और उसे फाड़ दिया. जिसके बाद वह टास्क से बाहर हो गए. इसके बाद तेजस्वी और निशांत के बीच टास्क हुआ और इस टास्क के विजेता निशांत रहे. अब निशांत टिकट टू फिनाले जीतकर वीआईपी बन गए हैं.


Tags: