बीते वीकेंड का वार पर दर्शकों ने सलमान खान (Salman Khan) को काफी मिस किया। सलमान खान इस समय दुबई में हैं। हालंकि वीकेंड का वार को बॉलीवुड की जानी-मानी कोरियोग्राफर फरहान खान (Farah Khan) ने होस्ट किया। फराह खान ने सलमान खान की तरह बिग बॉस 15 के सभी कंटेस्टेंट्स को उनकी हरकतों के लिए खूब लताड़ लगाई। कंटेस्टेंट्स को वेक अप कॉल देने से लेकर उनकी कमियों को दिखाने तक, फराह ने इस तरह होस्टिंग की जिम्मेदारी संभाली। ऐसे में फराह खान ने प्रतीक सहजपाल की काफी खिंचाई की क्योंकि वो हर चीज का जिम्मेदार करण कुंद्रा को मानते हैं। हालांकि फराह खान के इस फैसले से प्रतीक सहजपाल के फैंस नाखुश दिखाई दिए। कई लोगों के यहां तक कह दिया कि फराह खान प्रतिक को टारगेट कर रही हैं। 











वीकेंड का वार एपिसोड के दौरान फराह ने प्रतीक से करण कुंद्रा से जुड़ी उसकी बार-बार की गई शिकायतों को दूर करने के लिए कहा। फराह ने प्रतीक से कहा कि वह हर चीज के लिए करण को दोषी ठहरा रहा है और अगर उसे मौका दिया गया, तो वह देश भर में बढ़ते कोविड -19 मामलों के लिए भी उसे दोषी ठहराएगा।
प्रतीक ने खुद को सही साबित करने की कोशिश भी की। हालांकि प्रतिक ने यह भी कहा कि उन्होंने करण को उनकी गलतियों के लिए माफ कर दिया है लेकिन भूला नहीं है। फराह ने प्रतीक कहा कि तुम चीजों को अपने मन में रखे हो। फराह ने शमिता शेट्टी से अपनी बात को सही तरीके से प्रतीक को समझाने के लिए भी कहा। प्रतीक के प्रति फराह खान के बर्ताव को देखते हुए लोगों ने कोरियोग्राफर को खूब खरी-खोटी सुनाई है। 
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'कितना बकवास वीकेंड का वार एपिसोड था। प्रतीक सहजपाल को नीचा दिखाने के लिए फराह खान को शर्म आनी चाहिए। वो क्या दिखाने की कोशिश कर रही हैं। आपको कोई भी मारे पीटे, आप बस चुप रही, मुद्दा मत उठाओ। मैं सच में सलमान खान को मिस रहा हूं।'







ट्रेंडिंग वीडियोज


Tags: