बिग बॉस टीवी का सबसे बड़ा रियल्टी शो माना जाता है। हर साल यह शो टीवी पर आता है और दर्शक इससे जुड़ते हैं। 

शो में अलग-अलग फील्ड से लोग शामिल होते हैं। शो में ग्लैमर का तड़का भी खूब लगता है। 
बिग बॉस 15 की हॉट कंटेस्टेंट में से एक डोनल बिष्ट भी रही हैं। खबर है कि एविक्टेड डोनल बिष्ट जल्द इस शो में फिर से एंट्री ले सकती हैं। 
डोनल बिष्ट बेहद ही खूबसूरत हैं और शो में रहने के दौरान और बाहर निकलने के बाद उनके ग्लैमर के हर तरफ चर्चे हैं। 
डोनल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी लाइफ से जुड़ी तमाम अपडेट्स साझा करती हैं। 
डोनल के इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वे कई टीवी सीरियल में काम कर चुकी हैं। 
टीवी इंडीस्ट्री से जुड़ने से पहले वे न्यूज चैनल में होस्ट थीं। वे दूरदर्शन के लिए काम कर चुकी हैं। 
डोनल का पहला टेलीविजन शो 2015 में आया था। वे 'एयरलाइन्स' शो में जर्नलिस्ट का किरदार निभाते हुए नजर आईं। 


Tags: