रिएलिटी शो बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) को आज अपना विनर मिलने वाला है. सलमान खान अब से बस कुछ ही देर में विनर का ऐलान करने वाले हैं. यह सीजन सबसे लंबा होने के साथ खास भी रहा है. इस सीजन में सबसे ज्यादा कंटेस्टेंटस यानी 23 लोगों की इस शो में एंट्री हुई. जहां कोई वाइल्ड कार्ड एंट्री से आया, तो कोई यहां सीनियर बनकर पहुंचा. तो कोई चैलेंजर बनकर घर में पहुंचा.


बड़ी खबर ये है कि अब इस शो के दो फाइनल कंटेस्टेंट्स मिल गए हैं. ये हैं रुबीना दिलैक और राहुल वैद्य. ये जानकारी अंदर से खबरी ने दी है.

इतने सारे कंटेस्टेंट को पीछे छोड़कर बिग बॉस 14 के ग्रैंड फिनाले में 5 लोगों ने अपनी जगह बनाई है. इसमें रुबीना दिलैक, अली गोनी, राखी सावंत, राहुल वैद्य और निक्की तंबोली शामिल हैं. इस बार ग्रैंड फिनाले में पहुंचे 5 कंटेस्टेंट की खास बात है. फिनाले में कई मेहमान आने वाले हैं. इनमें माधुरी दीक्षित, धर्मेंद्र और नोरा फतेही भी आने वाले हैं. तो हो जाइए बिग बॉस 14 के ग्रैंड फिनाले के लिए तैयार.


राखी सावंत की परफॉर्मेंस लाइव
राखी सांवत टीवी पर प्रसारित हो रहे शो में अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस दे रही हैं. उनके पति रितेश के बारें में आज शो में बड़ा खुलासा हो सकता है. इस पर सभी की नजरें टिकी हैं.



Tags: