जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिग बॉस 14  की शुरुआत होते ही जबरदस्त विवादों का दौर भी शुरू हो चुका है. पिछली बार की तरह इस सीजन में भी मेकर्स सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर आए हैं और वह इस सीजन में भी लाइम लाइट बटोरने की भरपूर कोशिशें करते दिखाई दे रहे हैं. हाल ही में इस सीजन के कंटेस्टेंट्स को एक टास्क दिया गया. वहीं इस टास्क में सिद्धार्थ शुक्ला ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया, वहीं उनकी एक बात पर शो के कंटेस्टेंट एजाज़ खान  नाराज हो गए. जिसके चलते उनके और सिद्धार्थ के बीच जबरदस्त बहस भी देखने को मिली. इस बहस का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एजाज़, सिद्धार्थ पर आरोप लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं.

दरअसल, आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट्स के लिए 'ज्वेल थीफ' टास्क रखा गया है. इस टास्क के दौरान सिद्धार्थ शुक्ला ने कुछ कंटेस्टेंट्स के साथ मिलकर गहने चोरी करने की साजिश रची. वहीं इस पर एजाज़ नाराज हो गए. उनका कहना था कि इंप्रेस करके गहने लेने थे तो आपने चोरी क्यों करवाई. इस पर सिद्धार्थ जब अपनी दलील देने लगे तो एजाज ने उन पर आरोप लगाया कि सिद्धार्थ ने किसी को टास्क करने नहीं दिया, उन्होंने पूरा टास्क खराब कर दिया. एजाज़ की बातों पर सिद्धार्थ शुक्ला सन्न रह गए और ज्यादा कुछ बोल नहीं सके.

ये वीडियो बिग बॉस प्रसारित करने वाले कलर्स के ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया गया है. इस वीडियो में ये भी दिखाया गया है कि घरवालों के बर्तन साफ करते-करते एजाज़ इतने परेशान हो चुके हैं कि उन्होंने साफ कह दिया है कि अब उन्हें अगर किसी का कप गंदे बर्तनों में पड़ा दिखाई दिया तो वो उसे तोड़ देंगे. वहीं इस वीडियो में ये भी कहा गया है कि एजाज़ की ये दहाड़ पहली बार देखने को मिली है.

Tags: