Bigg Boss 13 की धांसू कंटेस्टेंट ने बहुत ही क्यूट सी बचपन की फोटो शेयर की, पहचान पाए आप?

अब फैंस उनकी अगली फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं।

Update: 2022-03-04 04:04 GMT

शहनाज गिल ने सोशल मीडिया पर अपने बचपन की तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो काफी क्यूट नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने बचपन को याद करते हुए बताया है कि बचपन में चीजें कितनी आसान होती थीं और सब कुछ वंडरफुल होता था। लेकिन जाहिर है सबके साथ ही ये होता है कि बड़े होने के बाद दुनिया एकदम अलग हो जाती है। इस फोटो पर यूजर्स भी अपने बचपन के बारे में बात कर रहे हैं और शहनाज गिल की बात से रिलेट कर पा रहे हैं। तमाम फैंस ने शहनाज को उनकी फोटो के लिए खूब सराहा है और क्यूटीपाई कहा है। शहनाज की ये फोटो काफी वायरल भी हो रही है।


बिग बॉस 13 से शहनाज को मिला फेम
शहनाज गिल वैसे तो बिग बॉस 13 में आने से पहले से ही पंजाबी इंडस्ट्री में काम कर रही थीं। उन्होंने कुछ गाने गाए थे और म्यूजिक वीडियोज में नजर आई थीं। लेकिन बिग बॉस से उनको नई पहचान मिली। 
शहनाज गिल पंजाब की कैटरीना कैफ कहलाती थीं, लेकिन जब असली कैटरीना की पंबाजी मुंडे यानी विक्की कौशल से शादी हो गई थी तो शहनाज ने खुद को हिंदुस्तान की शहनाज कहना शुरू कर दिया।



शहनाज ने किया गजब का ट्रांसफोर्मेशन
शहनाज गिल ने बिग बॉस से बाहर आने के बाद धीरे धीरे खुद को काफी बदला। इनता ज्यादा ट्रांसफोर्मेशन कर लिया था कि उनको पहचानना ही मुश्किल हो रहा था। 
सोशल मीडिया स्टार भी हैं शहनाज
शहनाज गिल वैसे तो अपने वर्कफ्रंट में काफी बिजी रहती हैं लेकिन सोशल मीडिया को भी उतना ही टाइम देती हैं और उनकी फोटोज और वीडियो काफी वायरल होते हैं।
फिल्मों में भी दिखाया कमाल
शहनाज गिल पिछली बार फिल्म हौंसला रख में नजर आई थीं। उनके साथ फिल्म में दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा लीड रोल मे थे। फिल्म को भी दर्शकों ने अच्छा रिस्पॉन्स दिया था। अब फैंस उनकी अगली फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं। 
Tags:    

Similar News