बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन होस्टेड टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के सीजन 14 के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं। केबीसी का हर सीजन काफी दिलचस्प रहा है। इस शो ने न सिर्फ दर्शकों का मनोरंजन किया बल्कि उनके ज्ञान को भी बढ़ाने में मदद की। अबतक ये शो न जानें कितने लोगों के सपनों को पूरा करने के साथ ही उन्हें मालामाल बना चुका है। इस शो में देश के कोने-कोने से लोग हिस्सा लेते हैं। इसी के साथ ही बिग बी ने अपना ग्यारहवां सवाल भी पूछ लिया है। केबीसी का ये ग्यारहवां सवाल बेहद ही दिलचस्प है। ये सवाल आपको भी खुद पर गर्व महसूस कराएगा। वहीं शायद आप इसका जवाब भी जानते हों। तो फिर देर किस बात की अगर आप भी बिग बी के सामने हॉट सीट पर बैठकर अपनी किस्मत बदलना चाहते हैं तो रजिस्ट्रेशन में पूछे गए इस सवाल का सही उत्तर दें। साथ ही जानें इसके अप्लाई करने का सही तरीका।

'कौन बनेगा करोड़पति' के होस्ट यानी अमिताभ बच्चन ने 14वें सीजन के अबतक के दस सवाल पूछ चुके हैं। वहीं अब उन्होंने अपना ग्यारहवां सवाल भी पूछ लिया है। इस सवाल का सही जवाब देने के लिए आपके पास 20 अप्रैल की रात 9 बजे तक का ही समय है। सही जवाब देने के साथ ही आप अगले राउंड के लिए भी क्वालीफाई कर लेंगे। यहां देखें केबीसी का ग्यारहवां सवाल...
A. सभी आईआईटी स्नातक

B. सभी भारतीय मूल के है

C. सभी शतरंज में माहिर है

D. सभी ने फिल्मों में अभिनय किया है

इस सवाल का सही जवाब है ऑप्शन 'B' यानी 'सभी भारतीय मूल के है'।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस सवाल का सही जवाब देने के लिए आप सोनी लिव ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं। अगर आप ऐप डाउनलोड नहीं करना चाहते तो फोन मेसेज पर भी जवाब दे सकते हैं। 509093 इस नंबर पर भी KBC के साथ अपना सही जवाब और उम्र लिखकर भेज सकते है। 'कौन बनेगा करोड़पति 14' शो में शामिल होने के लिए आपको इस सवाल का जवाब आज रात 9 बजे से पहले देना होगा।


Tags: