कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म 'भूल भुलैया 2' (Bhool Bhulaiyaa 2) 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। फिल्म की सफलता को लेकर कार्तिक काफी खुश नजर आ रहे हैं। वह फिल्म को प्रमोट करने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे। इस कड़ी में कार्तिक आर्यन आज कोलकाता पहुंचे हैं। यहां उहोंने फिल्म का एक नया ट्रैक रिलीज किया है।

इस दौरान वह हावड़ा ब्रिज पर एक टैक्सी के ऊपर खड़े होकर फिल्म का प्रमोशन करते नजर आए। इसे लेकर उन्होंने अपने इंस्टग्राम अकाउंट में तस्वीर शेयर कर जानकारी दी है। ये तस्वीर पोस्ट करते ही सोशल मीडिया में वायरल हो चली है। कार्तिक की इस तस्वीर को अब तक चार लाख से ज्याादा लाइक्स मिल चुके हैं। फैंस इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। फोटो शेयर कर उन्होंने लिखा- ओ कोलकाता आमीजे तोमार (मैं तुम्हारा हूं)। मौके पर टैक्सी के आस-पास काफी लोग भी जमा दिख रहे हैं।
बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के पार पहुंची 'भूल भुलैया २


कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म 'भूल भुलैया 2' बॉक्स ऑफिस पर अपना पूरा दम दिखा रही है। फिल्म ने दूसरे शनिवार को 100 करोड़ के पड़ाव को पार कर लिया है। इस फिल्म ने एक बार फिर कार्तिक के स्टारडम को साबित किया है और सोलो लीड एक्टर के तौर पर उनकी स्थिति को मजबूत किया है। आयुष्मान खुराना की स्थिति इससे बिल्कुल उलट है। बॉक्स ऑफिस के भरोसेमंद सितारे के तौर पर खुद को स्थापित करने वाले आयुष्मान की ताजा रिलीज अनेक की बॉक्स ऑफिस पर स्थिति अधिक अच्छी नहीं है।
भूल भुलैया साल की तीसरी सबसे सफल बॉलीवुड फिल्म
भूल भुलैया 2 ने शनिवार को रिलीज के 9 दिन पूरे किये और कलेक्शन किया लगभग 11.35 करोड़। शनिवार की कमाई जोड़कर भूल भुलैया 2 का 9 दिनों का नेट कलेक्शन लगभग 109.92 करोड़ हो गया है। शुक्रवार तक फिल्म ने 98.05 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था। कार्तिक की फिल्म साल 2022 के पहले पांच महीनों में तीसरी सबसे कामयाब फिल्म बन चुकी है। इसके आगे द कश्मीर फाइल्स (250 करोड़) और गंगूबाई काठियावाड़ी (128 करोड़) ही हैं।


Tags: