भोजपुरी इंडस्ट्री के स्टार सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesari lal yadav) पूरे फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने पिछले कुछ समय में कई भोजपुरी गाने रिलीज किए जो काफी वायरल हो रहे हैं। इसी कड़ी में उनका नया गाना सामने आया है, जिसका नाम है 'बेदर्दा दर्द देले बा' (Bedarda Dard Dele Ba), और ये गाना एक सावन गीत है।


खेसारी के हालिया रिलीज गाने 'बेदर्दा दर्द देले बा' में भोजपुरी एक्ट्रेस खुशी सिंह नजर आ रही हैं। वीडियो में खेसारी और खुशी को एक साथ कांवर लेकर जल चढ़ाने के लिए जाते हुए देखा जा सकता है। मगर बीच रास्ते खुशी को थकान होती है और खेसारी उनसे फिर भी चलने के लिए कहते हैं। वीडियो में दोनों ने पति पत्नी की भूमिका निभाई है और इनकी केमिस्ट्री फैंस को पसंद आती नजर आ रही है। वीडियो के बैकग्राउंड में कांवरियों की भीड़ भी देखी जा सकती है।


Full View


गाने में आवाज दिया है खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने। बोल लिखे हैं कृष्णा बेदर्दी ने और म्यूजिक आर्या शर्मा का है। सारेगामा हम भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर जारी किए गए इस गाने को अब तक 17 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल गए हैं। वहीं 1 लाख के करीब लोगों ने इसपर लाइक बटन प्रेस कर प्यार बरसाया है।

Tags: