भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अदाकारी और अपने हुस्न से जलवे बिखेरने वाली एक्ट्रेस प्राची सिंह (Prachi Singh) यूं तो अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी हॉट तस्वीरों से सनसनी मचाती हैं मगर इस बार प्राची ने एक ऐसा वीडियो शेयर (Prachi Singh Hot Dance Video) किया है जिसे देखने के बाद लोगों ने यहां तक कह दिया कि इसे देखकर आम्रपाली दुबे और रानी चटर्जी जैसी एक्ट्रेसेस जल उठेंगी 

प्राची ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह फिल्म लगान के गाने राधा कैसे ना जले पर डांस कर रही हैं. इस डांस वीडियो में प्राची के ठुमके देखने लायक है. लहंगे में प्राची का ये अवतार लोगों को बेहद पसंद आ रहा है. यहां देखें वीडियो:  

प्राची के इस डांस वीडियो ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है. लोग इस वीडियो को जमकर शेयर भी कर रहे हैं. प्राची के इस डांस को देखकर लोग लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं और यह भी कह रहे हैं कि ये वीडियो देखकर दिग्गज भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे और रानी चटर्जी जल जाएँगी. हालंकि यूजर मजाक में ही यह कमेंट कर रहे हैं.
बता दें कि प्राची जल्द ही फिल्म 'मेरे प्यार से मिला दे' में किशन राय के अपोजिट नजर आने वाली हैं. इसके अलावा वह फिल्म 'पांच मेहरिया' में भी नज़र आने वाली हैं.
 


Tags: