Entertainment मनोरंजन : एक्ट्रेस भावना रमन्ना का घर अब किलकारियों से गूंजने वाला है। जल्द ही वह दो बच्चों की मां बनने वाली हैं। हाल में एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी के बारे में एक इंटरव्यू में बताया।
दरअसल, भावना सिंगल मदर बन रही हैं। वह बिना शादी के आईवीएफ की मदद से मां बन सकती हैं। इस वक्त वह छह महीने की प्रेग्नेंट हैं। भावना ने अपने प्रेग्नेंसी को लेकर एक सोशल मीडिया पोस्ट भी साझा की है। भावना रमन्ना ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट भी अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर की है। जिसमें वह लिखती हैं, ‘मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं यह कहूंगी।
लेकिन देखिए मैं प्रेग्नेंट हूं, जुड़वां बच्चों के साथ छह महीने की प्रेग्नेंट हूं। मैं इस वक्त कृतज्ञता से भरी हूं। जब 20 और 30 साल की थी तो मां बनने के बारे में सोचा नहीं था। फिर 40 की हुई तो मां बनने की इच्छा मन में पैदा हुई। एक सिंगल महिला के लिए यह रास्ता आसान नहीं था। कई IVF क्लीनिक ने मुझे सीधे तौर पर मना कर दिया। मगर मेरे पिता, भाई-बहन और शुभचिंतक साथ खड़े रहे। किसी ने मेरे फैसले पर सवाल नहीं उठाए।’