भारती सिंह ने बेटे गोला के साथ बनाया क्यूट वीडियो, मां की तरह ही लोगों को हंसाता दिखा लक्ष्य

वीडियो में भारती गोला से बात करती नजर आ रही हैं। वहीं गोला अलग-अलग एक्सप्रेशन देते नजर आ रहे हैं।

Update: 2022-08-04 11:00 GMT

 'काॅमेडी क्वीन' भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया टीवी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। फैंस को हर्ष और भारती के बीच का प्यार ही नहीं बल्कि कपल की कॉमिक टाइमिंग भी खूब पसंद है। अप्रैल में कपल ने एक प्यारे से बेटे की किलकारी गूंजी। भारती अपने नन्हें शहजादे को गोलू नाम से पुकारते हैं हालांकि उसका असल नाम लक्ष्य लिंबाचिया है।


भारती हर्ष की तरह उनका बेटा गोला भी फैंस का फेवरेट बन गया है। लक्ष्य के साथ भारती सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटोज शेयर करती रहती हैं। गोला की क्यूटनेस देखकर फैंस उनके दीवाने हो गए हैं।



भारती ने हाल ही में बेटे गोला के साथ एक क्यूट वीडियो शेयर किया है जो अब वायरल हो गया है। वीडियो में भारती गोला से बात करती नजर आ रही हैं। वहीं गोला अलग-अलग एक्सप्रेशन देते नजर आ रहे हैं।


Tags:    

Similar News