जनता से रिश्ता वेबडेस्क| बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे आज अपना 22वां जन्मदिन मना रही हैं। फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सेलेब्स और फैन्स उन्हें बर्थडे की बधाइयां दे रहे हैं। शाहरुख खान की बेटी और बेस्ट फ्रेंड सुहाना खान ने बड़े खास तरीके से अनन्या को विश किया है। सुहाना ने एक मस्ती भरा थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अनन्या ने खेल-खेल में बताया है कि उन्हें आजतक 'रिजेक्शन' नहीं मिला है।

दरअसल, सुहाना ने सोशल मीडिया पर अनन्या के साथ बनाया एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उनके साथ शनाया कपूर और छोटे भाई अबराम खान भी दिख रहे हैं। ये सभी लोग एक क्वेश्चन्स गेम खेल रहे हैं। इसमें उनसे कहा गया है कि अगर जिन्दगी में उन्हें कभी रिजेक्ट किया गया है तो अपनी एक उंगली नीचे करें। जिसके बाद सुहाना, अबराम और शनाया अपनी-अपनी एक उंगली नीचे कर लेते हैं, लेकिन अनन्या नहीं करती हैं। इसपर सुहाना ने लिखा है, "एक सात साल के बच्चे तक को रिजेक्ट किया जा चुका है, लेकिन 22 साल की अनन्या को नहीं, प्लीज हमें सिखाएं कैसे?"

Full View

सुहाना ने इसके अलावा एक फोटो भी शेयर की है। फोटो में शनाया, अनन्या और सुहाना एक पार्टी में ग्लैमरस लुक में नजर आ रही हैं। कैप्शन देते हुए सुहाना ने लिखा है, "लव यू फॉरेवर"।


बता दें, अनन्या पिछली बार फिल्म 'खाली पीली' में नजर आई थी। इसमें उन्होंने ईशान खट्टर के साथ काम किया था। यह फिल्म ओटीटी प्लैटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। इन दिनों अनन्या गोवा में शकुन बत्रा की फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। इसके अलावा वह विजय देवराकोंडा के साथ फिल्म फाइटर में नजर आएंगी। फिल्म को करण जौहर प्रोड्यूसर कर रहे हैं।

 

Tags: