डिनर पर साथ पहुंचीं बेस्ट फ्रेंड, सुहाना खान-अनन्या पांडे ने बटोरी तारीफें

स्टारकिड्स की दोस्ती की बात की जाए तो अनन्या पांडे और सुहाना खान की मिसाल दी जाती है

Update: 2022-02-26 18:02 GMT

स्टारकिड्स की दोस्ती की बात की जाए तो अनन्या पांडे और सुहाना खान की मिसाल दी जाती है। दोनों बचपन की दोस्त हैं और बेस्ट फ्रेंड हैं। पार्टीज से लेकर कई इवेंट में वे साथ में नजर आती हैं। शनिवार की रात को दोनों डिनर पर पहुंचीं। उन्हें मुंबई स्थित एक रेस्टोंरेंट में जाते हुए देखा गया। सुहाना और अनन्या सफेद रंग की कार से उतरीं। वहां मौजूद पपराजी ने उन्हें अपने कैमरे में कैद कर लिया। बाद में उनकी दोस्त शनाया कपूर ने भी उन्हें ज्वॉइन किया। वह अलग कार से पहुंची थीं।

किसका कैसा था लुक?
सुहाना ने व्हाइट कलर का ऑफ शोल्डर टॉप पहना था। साथ में स्ट्रिप्ड टाउजर था। उन्होंने बड़े ईयररिंग्स के साथ अपने लुक्स को पूरा किया। वहीं अनन्या पांडे ने लेवेंडर कलर की ड्रेस पहनी थी। इसके साथ उन्होंने कैजुअल शूज पहने थे।
यूजर्स के कमेंट्स
वीडियो के कमेंट सेक्शन में यूजर्स के बहुत कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'अनन्या स्ट्रगल करके भी इतनी पॉपुलर नहीं हुईं जितना सुहाना बिना कुछ किए हो गईं।' एक यूजर ने लिखा, 'दोनों ही बहुत हॉट लग रही हैं।' एक अन्य ने कहा, 'सुहाना स्टनिंग लग रही हैं।' एक ने लिखा- 'सुहाना गॉर्जियस।'
फिल्मों की बात
अनन्या की फिल्म 'गहराइयां' हाल ही में अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई। फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण, सिद्धांत चतुर्वेदी और धैर्य करवा थे। उनकी आने वाली फिल्में 'खो गए हम कहां' और 'लाइगर' है।
दूसरी ओर सुहाना की बात करें तो वह जल्द ही डेब्यू करने वाली हैं। कुछ हफ्ते पहले ही उन्हें जोया अख्तर के ऑफिस से निकलते हुए देखा गया था। रिपोर्ट के मुताबिक सुहाना, जोया की फिल्म से डेब्यू करेंगी।


Tags:    

Similar News