Bengal Files डायरेक्टर का बड़ा बयान – सैफ-करीना के बेटे के नाम पर कसा तंज?
Entertainment मनोरंजन: विवेक अग्निहोत्री की आने वाली फिल्म 'बंगाल फाइल्स' के ट्रेलर में तैमूर नाम के बच्चे को दिखाए जाने पर विवाद हो गया था। लोगों ने कयास लगाए थे कि निर्देशक सैफ अली खान के बेटे तैमूर पर तंज कस रहे हैं। इस पर विवेक ने सफाई दी है कि उन्होंने फिल्म में बच्चे का नाम तैमूर क्यों रखा है।
विवेक अग्निहोत्री हिंदी सिनेमा के ऐसे निर्देशक हैं, जिनकी फिल्में जितनी विवादित होती हैं, उतनी ही बेबाकी से वे बयान भी देते हैं। 'द कश्मीर फाइल्स' की सफलता के बाद, अब निर्देशक एक और ऐसी ही फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसके ट्रेलर ने आते ही बवाल मचा दिया है। फिल्म का टाइटल 'बंगाल फाइल्स' है।
16 अगस्त को रिलीज़ हुए इस छोटे से ट्रेलर में तैमूर नाम के बच्चे की झलक दिखाई गई है। फिल्म में बच्चे का नाम तैमूर रखकर फैन्स कयास लगा रहे थे कि ऐसा करके निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने सैफ अली खान और करीना के बड़े बेटे तैमूर पर तंज कसा है। अब विवेक ने इस पूरे विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।