Entertainment मनोरंजन : सीरियल ‘बालिका वधू’ से घर-घर मशहूर हुईं एक्ट्रेस अविका ने गौर हाल ही में अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी से सगाई कर ली है। दोनों काफी समय से डेट कर रहे थे।
अपने रिलेशनशिप को भी अविका ने पब्लिकली स्वीकार किया था। अविका और मिलिंद सोशल मीडिया पर साथ में तस्वीरें शेयर करते रहते थे। बुधवार शाम को अविका गौर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें सगाई की तस्वीरें शेयर की गई हैं। साथ ही एक इमोशनल नोट भी अविका लिखती हैं, ‘उसने पूछा, मैं मुस्कुराई, फिर रोई। इसके बाद मैंने अपनी जिंदगी की सबसे आसान ‘हां’ कह दी।’
अविका आगे लिखती हैं, ‘मैं पूरी तरह से फिल्मी हूं। मुझे चाहिए बैकग्राउंड स्कोर, स्लो-मोशन। जबकि वह शांत है, तर्क से बात करता है। हमेशा फर्स्ट एड किट साथ लेकर चलता है। इस तरह से हम आपस में फिट हो गए।’ यही कारण है कि जब उसने मुझसे पूछा तो मेरे अंदर की हीराेइन ने काम करना शुरू कर दिया। हवा में हाथ, मेरी आंखों में आंसू और मेरे दिमाग में कोई भी सोच बाकी नहीं रह गई, क्योंकि यही सब सच्चे प्यार की निशानी है। यह सबकुछ बिल्कुल जादू जैसा है।’
अविका गौर और मिलिंद ने साल 2020 में डेटिंग शुरू की थी। लगभग 5 साल डेट करने के बाद दोनों ने सगाई करने का फैसला लिया है। वैसे अविका पहले भी कई इंटरव्यू में अपनी सगाई और शादी के प्लान के बारे में बता कर चुकी हैं। अविका गौर के करियर फ्रंट की बात करें तो टीवी सीरियल की दुनिया में फेमस होने के बाद एक्ट्रेस ने साउथ और हिंदी की फिल्मों में अभिनय किया है।