जनता से रिश्ता वेबडेस्क|  रैपर बादशाह (Badshah) और बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) 'गैंदा फूल' सॉन्ग के बाद एक बार फिर लोगों का दिल जीतने का काम कर रहे हैं. यह जबर्दस्त जोड़ी एक बार फिर 'पानी पानी' (Paani Paani Song) गाने में साथ आई है. 'पानी पानी' (Paani Paani Song) बुधवार को रिलीज हो चुका है. यूट्यूब पर इस गाने ने रिलीज के साथ ही धूम मचा दी है.

राजस्थानी ब्यूटी बनीं जैकलीन
इस नए गाने 'पानी पानी' (Paani Paani Song) में बादशाह ने जैकलीन का राजस्थानी ब्यूटी वाला रूप दिखाकर लोगों को दीवाना बना दिया है. गाने में उनके साथ जैकलीन ही नहीं बल्कि उनकी लकी चार्म आस्‍था ग‍िल (Aastha Gill) भी नजर आ रही हैं. गाने को फीमल वाइस भी आस्था ने ही दी है.
Full View

मिले 8 लाख व्यूज
इस गाने को दर्शकों का इतना प्यार मिला है कि यह गाना अब यूट्यूब से लेकर सोशल मीडिया तक छाया हुआ है. अभी गाना रिलीज हुए 15 घंट हुए और इसे अब तक 8 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. गाने में रेगिस्तान और राजस्थानी महल काफी रॉयल फील दे रहे हैं.
ये है टीम
बादशाह का कंपोज क‍िया ये गाना आस्‍था ग‍िल (Astha Gill) ने गाया है. गाने के लिरिक्स बादशाह और आस्था ने लिखे हैं. वहीं कोरियोग्राफी पियुष भगत ने शाजिया सामजी ने की है.


Tags: