नई दिल्ली: बॉलीवुड दिग्गज अदाकारा नीना गुप्ता (Neena Gupta) फिल्म इंडस्ट्री में एक लंबा सफर तय कर चुकी हैं. इस दौरान उन्होंने हर तरह के चैलेंजिंग रोल्स को बखूबी पर्दे पर उतारा है. अपनी एक्टिंग के अलावा उन्होंने अपने लुक्स और बेबाक अंदाज की वजह से भी हमेशा ही लोगों को दिल जीता है. आज भी फैंस उनकी एक झलक के लिए दीवाने रहते हैं. ऐसे में एक्ट्रेस की फोटोज भी काफी वायरल होती रहती हैं.

नीना ने शेयर किया ग्लैमरस लुक
नीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. अब एक बार फिर से उन्होंने फैंस के साथ स्टाइलिश अंदाज में अपनी एक फोटो शेयर की है. इस फोटो में नीना को व्हाइट कलर के शॉर्ट्स और मैचिंग का टॉप पहने देखा जा रहा है. इसके साथ उन्होंने फ्लोरल प्रिंट वाला ऑफ व्हाइट कलर का श्रग कैरी किया है. उन्होंने इसके साथ ब्लैक कलर के लॉन्ग बूट्स कैरी किए हैं.
इस उम्र में भी फिट हैं नीना
नीना ने अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए लाइट मेकअप किया है और बालों को खुला छोड़ा है. इसके साथ उन्होंने कानों में छोटी-छोटी बालियां पहनी हुई हैं.
इस लुक में एक्ट्रेस काफी ग्लैमरस दिख रही हैं. उन्हें देखकर अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता है कि वह 62 साल की हैं. इस उम्र में भी उन्होंने खुद को काफी ग्लैमरस और फिट बनाए रखा है.
इस फिल्म में दिखेंगी नीना
नीना के वर्क फ्रंट की बात करें तो पिछली बार उन्हें रणवीर सिंह की फिल्म '83' में देखा गया था. अब जल्द ही वह 'गुड बाय' में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में महानायक अमिताभ बच्चन और साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी नजर आने वाली हैं.


Tags: