मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के यंग कलाकार अरविंद अकेला कल्लू का होली स्पेशल सॉन्ग रिलीज हुआ है। इस गाने का नाम है 'काहे फागुन नाहीं भावता' (Kahe Fagun Nahi Bhawata)। आज ही रिलीज हुए इस गाने को फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। गाने के बोल से लेकर म्यूजिक तक सबकुछ बेहद शानदार और जबरदस्त हैं।

'काहे फागुन नाहीं भावता' गाने का वीडियो भी काफी धमाकेदार है, जिसमें एमएमएस गर्ल त्रिशाकर मधु देखी जा सकती हैं। वीडियो में त्रिशाकर अरविंद कल्लू की भाभी बनी हैं, जो होली पर अपने पति के नहीं आने से परेशान हैं। वहीं अरविंद कल्लू अपनी भाभी को मूड ठीक करने और उन्हें होली खेलने के लिए मनाने में लगे हुए हैं। वीडियो में त्रिशाकर और कल्लू एक दूसरे के साथ हॉट डांस भी करते हैं।
Full View
गाने में अरविंद कल्लू और शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है। सुप्रीम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर जारी किए गए इस गाने को कुछ ही घंटों में 3.5 लाख से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं।


Tags: