गिरफ्तार हुईं मराठी ऐक्ट्रेस केतकी चितले को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में...शरद पवार पर विवादित कॉमेंट

उनके खिलाफ नव-बौद्ध धर्म पर कॉमेंट करने के लिए शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद ऐक्ट्रेस पर केस हुआ था।

Update: 2022-05-18 08:46 GMT

मराठी ऐक्ट्रेस केतकी चितले (Marathi Actress Ketaki Chitale) को NCP प्रमुख शरद पवार के खिलाफ फेसबुक पर एक विवादित पोस्ट शेयर करने के आरोप में 15 मई को गिरफ्तार किया गया था और 18 मई तक के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया था। और अब ठाणे की अदालत ने कस्टडी खत्म होने के बाद बुधवार को उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अब वह 31 मई तक ज्यूडिशियल कस्टडी में रहेंगी। केतकी के साथ-साथ निखिल भामरे नाम के स्टूडें को भी शरद पवार (Sharad Pawar) के खिलाफ आपत्तिजनक ट्वीट करने के लिए नासिक से गिरफ्तार किया गया था।

दअरसल, केतकी छोटे पर्दे की ऐक्ट्रेस हैं। इन्होंने स्टार प्रवाह के 'अंबत गोड', जी5 के 'तुजा मझा ब्रेकअप' और सोनी टीवी के 'सास बिना ससुराल' जैसे टीवी शोज में काम किया है। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं। चर्चित मुद्दों पर अपने विचार शेयर करती रहती हैं। ऐसे में उन्होंने सोशल मीडिया पर शरद पवार की तरफ इशारा करते हुए एक कविता पोस्ट की। इसमें उन्होंने लिखा, 'नरक इंतजार कर रहा है और आप ब्राह्मणों से नफरत करते हैं।' बता दें कि स्वप्निल नेटके ने केतकी के खिलाफ ठाणे के कलवा पुलिस थाने में में शिकायत दी थी। इसके बाद पुलिस ने IPC की धारा 500, 501, 505 (2), 153 ए के तहत केस दर्ज किया था।
ऐक्ट्रेस केतकी चितले ने लगाया था आरोप
केतकी चितले फिलहाल तो 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं। लेकिन इसके पहले भी वह सुर्खियों में बनी रही हैं। उन्होंने एक बार आरोप लगाया था कि उन्हें 'मिरगी' की वजह से एक वेब सीरीज से निकाल दिया गया था। इसके बाद इंस्टाग्राम पर खुद को 'मिरगी वॉरियर क्वीन' बताते हुए अकाउंट का नाम भी रख लिया था। बताते हैं कि केतकी 'एक्सेप्ट एपिलेप्सी' ऑर्गेनाइजेशन की फाउंडर भी हैं।
केतकी चितले पर हुआ था पहले भी केस
केतकी चेतली इसके पहले भी एक पचड़े में फंस चुकी हैं। उन्होंने कुछ समय पहले भी धर्म और संप्रदाय को लेकर कुछ पोस्ट किया था। जिसके बाद आंबेडकर आंदोलन के कार्यकर्ता ने उनके खिलाफ नव-बौद्ध धर्म पर कॉमेंट करने के लिए शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद ऐक्ट्रेस पर केस हुआ था।


Tags:    

Similar News