मुंबई में अर्जुन तेंदुलकर की grand wedding.. शाहरुख का परिवार रहा खास अट्रैक्शन

Update: 2026-03-05 10:03 GMT

Entertainment मनोरंजन: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने अपने परिवार के साथ क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी में धूम मचाई। शाहरुख अपनी पत्नी गौरी खान और बेटी सुहाना खान के साथ मुंबई में हुए ग्रैंड वेडिंग सेरेमनी में शामिल हुए।

शाहरुख खान ट्रेडिशनल व्हाइट-क्रीम कलर के आउटफिट और सनग्लासेस में बहुत स्टाइलिश लग रहे थे। उनकी पत्नी गौरी खान मस्टर्ड कलर की एम्ब्रॉयडरी वाली साड़ी में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। बेटी सुहाना खान ने गोल्ड कलर के एम्ब्रॉयडरी वाले लहंगे और नेकलेस के साथ वेडिंग सेरेमनी में चार चांद लगा दिए। जैसे ही यह स्टार फैमिली वेन्यू पर पहुंची, कैमरों की निगाहें उन पर टिक गईं। शाहरुख सेरेमनी में खास अट्रैक्शन रहे, उन्होंने मेहमानों का अपने ही स्टाइल में स्वागत किया। सचिन तेंदुलकर के परिवार के साथ शाहरुख के दशकों पुराने जुड़ाव के चलते, इस शादी में उनका शामिल होना सोशल मीडिया पर हॉट टॉपिक बन गया। दूसरी ओर, इस सेरेमनी में बिग बी अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन और क्रिकेटर धोनी मौजूद थे।

Tags:    

Similar News