जनता से रिश्ता वेबडेस्क| बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर(Janhvi Kapoor) लोगों के बीच काफी पाप्युलर हैं और यही वजह है कि वह जहां जाती हैं, उनकी तस्वीरें कैमरे में कैद कर ली जाती हैं। मगर, हाल ही में जब उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल के बाहर देखा गया, तो फैंस फिक्रमंद हो गए।

दरअसल, बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की बहन और निर्माता बोनी कपूर (Bony Kapoor) की बेटी अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) को बीते शनिवार 5 जून की देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जो इस वक्त मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में ही भर्ती हैं। ऐसे में उन्हीं का हाल चाल जानने के लिए एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर भी अस्पताल पहुंची थीं, जब पैपराजी ने उनकी तस्वीरें कैमरे में कैद कर लीं। इस दौरान जाह्नवी अपनी रेंज रोवर कार से उतरते हुए बेहद जल्दी में नजर आईं।
व्हाइट टीशर्ट, ट्रैक पैंट पहने हाथों में फाइल्स कैरी किए जाह्नवी की इस तरह से जब तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई तो उनके फैंस चिंता करने लगे। बताते चलें कि, जाह्नवी कपूर के बाद उनके पिता बोनी कपूर की भी झलक सामने आई है, जो अपनी बेटी अंशुला को देखने अस्पताल पहुंचे थे। मालूम हो कि, इसी अस्पताल में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार भी भर्ती हैं, जिन्हें कुछ दिनों से सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। 98वें वर्षीय अभिनेता को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है और फिल्हाल उनकी हालत स्थिर है।

वहीं बात अंशुला कपूर की करें तो परेशानी की बात नहीं हैं, क्योंकि कपूर परिवार के करीबी सूत्र ने मीडिया से बातचीत में बताया कि अंशुला कपूर को अपना ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल चेक करवाना था। यह एक नियमित जांच है और उन्हें आज या कल में छुट्टी दे दी जाएगी। बता दें कि, महामारी के बीच अंशुला कपूर ने अपने फैन काइंड फाउंडेशन के माध्यम से पिछले दिनों जरूरमंदों की खूब मदद की है। इस पहल में उनके भाई अर्जुन कपूर ने भी उनका साथ दिया है।


Tags: