अभिनेता अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अपनी रोजमर्रा की जिंदगी से कुछ ना कुछ पोस्ट करते रहते हैं। अर्जुन काफी हाजिर जवाब भी हैं और कमेंट सेक्शन में मजाकिया बातें लिखते रहते हैं। इस बार अर्जुन ने कटरीना कैफ को लेकर एक पोस्ट लिखा। कटरीना एक मैंगो ड्रिंक का विज्ञापन करती हैं। अर्जुन ने जो तस्वीर शेयर की वह एक्ट्रेस द्वारा शादी के बाद बनाए गए हलवे की तस्वीर जैसी है। उन्होंने नाराजगी जाहिर की है और कहा उन्हें खुद ही आम को मैनेज करना पड़ा।

पोस्ट में क्या लिखा

अर्जुन कपूर लिखते हैं, 'जब कटरीना कैफ आपको उस साल का आम का डोज न भेजें तो आपको किसी भी तरह खुद ही मैनेज करना पड़ता है। मैं आज अपने और अक्षय अरोड़ा की वजह से यह मैंगो पुडिंग एंजॉय कर पाया।' कटरीना कैफ कई सालों से मैंगो सॉफ्ट ड्रिंक स्लाइस का विज्ञापन करती आ रही हैं। उनका विज्ञापन काफी मशहूर है।
ट्रोलर को दिया जवाब

अर्जुन सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वालों को जवाब देने में पीछे नहीं रहते। हाल ही में एक ट्रोल ने उन्हें अमीर लड़का बुलाते हुए कहा कि उनका ट्रेनर भी उन्हें सही शेप नहीं दे पाया। अर्जुन ने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा कि, 'कीबोर्ड के पीछे बैठे लोगों की सोच ये है कि फिटनेस का मतबल बॉडी दिखने में गुड लुकिंग हो और कुछ नहीं। फिटनेस इससे कहीं बढ़कर है जो हम हर दिन हेल्दी लाइफ और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए संघर्ष करते हैं।'



Tags: