मलाइका अरोड़ा के साथ स्पॉट हुए अर्जुन कपूर, New Year 2023 की छुट्टियां बिताने निकले
यहां देखें मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की तस्वीरें।
बॉलीवुड फिल्म स्टार मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर भी दूसरे फिल्मी सितारों की तरह नए साल की छुट्टियां बिताने मुंबई से बाहर निकले हैं। इस स्टार कपल की ताजा तस्वीरें एयरपोर्ट से सामने आई हैं। हालांकि यहां फिल्म स्टार मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक साथ मुंबई नहीं पहुंचे थे। मलाइका अरोड़ा पहले ही एयरपोर्ट पहुंचती दिखीं। जबकि बाद में अर्जुन कपूर एक्टर वरुण धवन के साथ एयरपोर्ट पर नजर आए। ये तस्वीरें अब लोगों का ध्यान खींच रही हैं। यहां देखें मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की तस्वीरें।
एयरपोर्ट पर स्टाइल से कार में उतरीं मलाइका अरोड़ा
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी कार से बेहद स्टाइलिश अंदाज में उतरीं। अदाकारा मलाइका अरोड़ा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल होने लगीं।
लगेज से भरे थे मलाइका अरोड़ा के हाथ
यहां एयरपोर्ट पर अदाकारा मलाइका अरोड़ा हैवी लगेज के साथ स्पॉट हुईं। ये तस्वीरें बयां कर रही हैं कि अदाकारा ड्रीम वेकेशन के लिए निकली हैं।
कार से उतरकर मारे मलाइका अरोड़ा ने पोज
अदाकारा ने एयरपोर्ट पर कार से उतरते ही मीडियाकर्मियों को कई पोज दिए। ये तस्वीरें फैंस का ध्यान खींच रही हैं।