मलाइका अरोड़ा संग अपने रिश्ते पर खुलकर बोले अर्जुन कपूर- 'पूरी इज्जत देता हूं'

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के इश्क के चर्चे जोरो पर हैं।

Update: 2021-05-23 04:19 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के इश्क के चर्चे जोरो पर हैं। कई सालों तक लोगों से अपने प्यारा छुपाने वाला ये कपल अब खुलकर अपने प्यार का इंजहार भी करता है। दोनों एक दूसरे के साथ फोटो शेयर करते रहते हैं। वहीं एक बार फिर अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) संग अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बातें की हैं।

हाल ही में एक इंटरव्यू में मलाइका के साथ अपने रिश्ते पर बात करते हुए अर्जुन ने कहा कि वह अपने रिलेशनशिप में हमेशा एक सम्मानजनक सीमा रखते हैं और अपने पार्टनर को पूरी इज्जत देते हैं। अर्जुन ने यह भी कहा कि वह अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा बात नहीं करते हैं क्योंकि अपने पार्टनर की एक सीमा होना बहुत जरूरी है।
क्योंकि उनका भी अपना एक पास्ट होता है। अर्जुन ने यह भी कहा कि जब कभी चीजें सामने खुलकर आती हैं तो वह हमेशा अच्छा नहीं होता क्योंकि इससे आपके पार्टनर के बच्चे पर असर पड़ता है। उन्होंने कहा कि वह मलाइका के कंम्फर्ट का हमेशा ख्याल रखते हैं और संभव तरीके से उन्हें पूरा सम्मान देते हैं। अर्जुन ने कहा कि वह इस बात का पूरा ख्याल रखते हैं कि उनकी रिलेशनशिप का असर कभी उनके करियर पर न पड़े और इसलिए वह रिश्ते में एक सीमा बनाए जाने पर भी जोर देते हैं।
बता दें कि पिछले काफी समय से मलाइका और अर्जुन की शादी की खबरें भी चर्चा में थीं'। शादी पर बात करते हुए अर्जुन ने कहा कि वो जब भी शादी करेंगे तो इसे छिपाएंगे नहीं लेकिन वो अभी इस बारे में सोच नहीं रहे हैं। अर्जुन ने कहा, 'मैंने कोई प्लानिंग नहीं की है और ना ही इस वक्त इसके बारे में सोचा है, लेकिन मैं जैसे हमेशा कहता हूं कि ये जब भी होगा मैं इसे छिपाऊंगा नहीं'।
इस बीच वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर पिछली बार परिणीति चोपड़ा के साथ फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' में नजर आए थे। अब वह सैफ अली खान, जैकलीन फर्नांडिस और यामी गौतम के साथ फिल्म 'भूत पुलिस' और मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनने वाली 'एक विलन 2' में नजर आएंगे।


Tags:    

Similar News

-->