अर्जुन कपूर ने किया खुलासा! आदित्य चोपड़ा ने फिल्म 'Ishaqzaade' के लिए रिजेक्ट कर दिया था

'एक विलेन 2', आसमान भारद्वाज की 'कुत्ते' और अजय बहल की 'द लेडी किलर' जैसी कई फिल्मों में नजर आएंगे।

Update: 2022-06-28 08:36 GMT

Arjun kapoor Entertainment News: अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने साल 2012 में परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) के साथ फिल्म 'इश्कजादे' (Ishaqzaade) से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की। फिल्म ने उन्हें रातों-रात दर्शकों के बीच अलग पहचान दिलाई। अर्जुन कपूर ने हाल ही में खुलासा किया कि आदित्य चोपड़ा ने यशराज फिल्म्स के साथ अपने फर्स्ट लुक टेस्ट में उन्हें फिल्म के लिए रिजेक्ट कर दिया था। 

बॉलीवुड हंगामा के साथ बात करते हुए अर्जुन कपूर ने अपने स्ट्रगल डेज को याद करते हुए कहा, 'आदित्य चोपड़ा ने सबसे पहले मेरी तस्वीरें देखीं और कहा कि ये तो एक्टर नहीं बन सकता, हम इसको सपोर्टिंग रोल में ले सकते हैं। इसे लीड रोल में नहीं ले सकते। वो मेरी तस्वीरों से ज्यादा इम्प्रेस नहीं हुए थे।'
अर्जुन कपूर ने कहा कि हालांकि वह इंडस्ट्री में बड़े हुए हैं लेकिन आदित्य चोपड़ा से उनकी कभी मुलाकात नहीं हुई। यह तब था जब वाईआरएफ कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा ने उन्हें चुना था और 6 महीने तक अर्जुन को अपनी बॉडी पर काम करने के लिए कहा था। उन्हें ज्यादा से ज्यादा वजन कम करने में भी मदद की। 
उन्होंने कहा कि आदित्य ने उनके ऑडिशन का अनकट वर्जन देखा था जिसमें वह सीन के बाद कास्टिंग डायरेक्टर के साथ घूम रहे थे। अर्जुन कपूर ने कहा,'इसमें कुछ तो बात है।' आदित्य चोपड़ा को लगा कि मैं काफी कुछ कर सकत हूं और इस तरह मुझे अपनी फिल्म के लिए ब्रेक मिला। Also Read - अर्जुन कपूर ने बर्थडे पर मलाइका अरोड़ा संग की जमकर मस्ती, सेलीब्रेशन की फोटोज हुईं वायरल
अर्जुन कपूर मानते हैं कि उनका एक फिल्मी बेकग्राउंड है लेकिन बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए उन्होंने अपने पिता बोनी कपूर की मदद नहीं ली। अभिनेता ने अपने पिता का सपोर्ट लेने से साफ इनकार कर दिया था।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर इन दिनों एक साथ कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। अभिनेता आने वाले दिनों में मोहित सूरी की 'एक विलेन 2', आसमान भारद्वाज की 'कुत्ते' और अजय बहल की 'द लेडी किलर' जैसी कई फिल्मों में नजर आएंगे।


Tags:    

Similar News

-->