तस्वीर शेयर कर अर्जुन कपूर ने ब्रेकअप की खबरों पर लगाया ब्रेक, कह दी ये बात

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के ब्रेकअप की खबरें सोशल मीडिया पर लगातार जोर पकड़ रही थीं

Update: 2022-06-20 14:00 GMT

नई दिल्ली: मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के ब्रेकअप की खबरें सोशल मीडिया पर लगातार जोर पकड़ रही थीं. लेकिन अब इन खबरों पर अर्जुन कपूर ने चुप्पी तोड़ी है. अर्जुन कपूर का कहना है कि उनके और मलाइका के बीच सबकुछ ठीक है ये सब अफवाहे हैं.

तस्वीर शेयर कर ब्रेकअप की खबरों पर लगाया ब्रेक
अर्जुन कपूर ने ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी और मलाइका अरोड़ा की एक तस्वीर शेयर की है. तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा- 'इन अफवाहों की कोई भी जगह नहीं है....सुरक्षित रहिए. सभी के अच्छे रहने की दुआ करता हूं.सभी को प्यार.'
इस वजह से उड़ी ब्रेकअप की खबरें
हमारी सहयोगी वेबसाइट बॉलीवुड लाइफ के अनुसार पिछले 6 दिनों से मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपने घर से बाहर नहीं निकली हैं. वह अर्जुन कपूर से रिश्ता टूटने के बाद काफी दुखी हैं. मलाइका (Malaika Arora) ब्रेकअप के बाद अकेले रहना चाहती हैं. इसलिए उन्होंने घर में खुद को कैद कर लिया है.
मलाइका ने भी किया पोस्ट पर कमेंट
अर्जुन कपूर के इस पोस्ट पर मलाइका ने भी कमेंट किया. मलाइका ने अर्जुन के पोस्ट पर दिल वाला इमोजी बनाया. वहीं एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने लिखा- 'हां, तुम लोग.' इसके साथ ही दिल वाला इमोजी बनाया.
मलाइका से मिलने नहीं जाते अर्जुन
कुछ दिनों पहले अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) बहन रिया कपूर के घर गए थे जहां पर उन्होंने सभी के साथ डिनर किया. रिया और मलाइका के घर आस पास में ही है. इसके बावजूद अर्जुन कपूर, मलाइका (Malaika Arora) से मिलने के लिए उनके घर नहीं गए. मलाइका अक्सर अर्जुन कपूर के साथ फैमिली डिनर पर जाती थीं लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ.
4 साल से एक दूसरे को कर रहे डेट
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा करीब 4 साल से लंबे एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. ये दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ की तस्वीरें शेयर करते तो कभी रेस्टोरेंट और पार्टी में एक साथ नजर आते हैं.
Tags:    

Similar News