मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया हैl दोनों सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैं जो कि बड़ी तेजी से वायरल होती हैंl अपने रिश्ते को सार्वजनिक करने के बाद से दोनों एक-दूसरे के प्रति प्यार में डूबे हुए नजर आते हैंl दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की पोस्ट पर कमेंट कर जमकर फ्लर्ट करते भी नजर आते हैंl

रविवार को मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक शॉर्ट क्लिप शेयर की हैl इसमें अर्जुन कपूर अपने हालिया फोटोशूट के कूल लुक में नजर आ रहे हैंl इसमें अर्जुन कपूर की फिजिक्स, स्माइल और स्टाइल देखने लायक हैl वहीं वीडियो शेयर करते हुए मलाइका अरोड़ा ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के लिए दिल निकालकर रख दिया हैl अर्जुन कपूर ने भी यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया हैl इसपर दिल की इमोजी कमेंट करते हुए मलाइका अरोड़ा ने इसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया हैl
2019 में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया हैl तब से दोनों अपने प्यार से सभी को सराबोर कर रहे हैंl मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर साथ में वेकेशन मनाते हुए, डिनर डेट पर जाते हुए या फिल्म की स्क्रीनिंग पर साथ नजर आते हैंl इसके अलावा मलाइका अरोड़ा कई बार फिटनेस स्टूडियो के बाहर भी नजर आती हैंl अर्जुन कपूर जल्द एक विलन 2 और भूत पुलिस में नजर आने वाले हैंl

अर्जुन कपूर को डेट करने से पहले मलाइका अरोड़ा की शादी सलमान खान के भाई अरबाज खान से हुई थीl बाद में मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से तलाक ले लिया और अब वह अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैंl दोनों जल्द शादी कर सकते हैं। हालांकि दोनों ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की हैl मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की सबसे फिट एक्ट्रेस में से एक हैl


Tags: