'Jug Jugg Jeeyo' के गाने पर थिरके अर्जुन कपूर और अंशुला, संजय कपूर ने की Anil Kapoor से तुलना

फिल्म के ऐक्टर मनीष पॉल ने भी रिएक्शन दिया, 'जी हां, ये डांस तो झक्कास है।'

Update: 2022-06-19 08:12 GMT

बॉलिवुड फिल्म 'जुग जुग जीयो' के रिलीज होने में अब चंद दिन ही बचे हैं। 24 जून को ये मूवी आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। स्टारकास्ट इसका जोरो-शोरों से प्रमोशन कर रहे हैं। फिल्म का गाना 'नाच पंजाबन' भी जमकर वायरल हो रहा है। हर कोई इस पर रील्स बना रहा है। इसका हुक स्टेप करता हुआ नजर आ रहा है। अब अर्जुन कपूर ने भी इस गाने पर अपनी बहन के साथ दो-चार ठुमके लगाए हैं, जिसके बाद उनकी तुलना चाचा अनिल कपूर के साथ हो रही है।

दरअसल, हाल ही में हुए एक अवॉर्ड शो में बी टाउन के तमाम सेलेब्स पहुंचे थे। इसमें रणवीर सिंह, कार्तिक आर्यन, कृति सेनन, अनिल कपूर, सारा अली खान, मनीष पॉल, कियारा आडवाणी, करण जौहर, आयुष्मान खुराना, जान्हवी कपूर और परिणीति चोपड़ा ने स्टेज पर 'जुग जुग जीयो' के The Punjaabban Song का हुक स्टेप किया। वीडियो शेयर करते हुए वरुण धवन (Varun Dhawan) ने लिखा, 'आप सभी जुग जुग जीयो। सिर्फ अर्जुन कपूर ने स्टेप नहीं किया। लव यू गाएज।'
अर्जुन कपूर ने बहन अंशुला के साथ किया डांस


इस पर हालांकि अर्जुन (Arjun Kapoor) ने कॉमेंट किया। लिखा, 'मैंने जब किया तुमने शूट नहीं किया।' हालांकि इससे बाद भी वरुण धवन की शिकायत दूर नहीं हुई, तो ऐक्टर ने अपनी बहन अंशुला के साथ कैमरे के सामने स्टेप करके दिखा दिया। पहले कैमरे पर अर्जुन दिखाई देते हैं। तभी उनको धक्का देते हुए बहन एंट्री करती हैं और फिर वही बीट को दोनों कॉपी करते हैं।
अर्जुन कपूर के डांस पर आया वरुण धवन का कॉमेंट
अर्जुन कपूर ने अंशुला के साथ इसी ट्रेंडिंग गाने पर डांस किया। कैप्शन में लिखा, 'मैंने ये अपनी एक्सटेंडेड फैमिली के साथ किया था और अब ये फिर से मैं अपनी फैमिली के साथ कर रहा हूं। ये मेरे भाई वरुण धवन के लिए तो खास है।' इस पर वरुण धवन ने तीन रेड हार्ट इमोजी ड्रॉप किया और लिखा, 'बहुत शानदार।'
अर्जुन कपूर की हुई अनिल कपूर से तुलना
इनके अलावा संजय कपूर ने भी रिएक्ट किया। उन्होंने लिखा, 'तुम अनिल चाचू की तरह बिहेव कर रहे हो, कैमरे के ठीक सामने आ गए। बेचारी अंशुला।' फिल्म के ऐक्टर मनीष पॉल ने भी रिएक्शन दिया, 'जी हां, ये डांस तो झक्कास है।'

Tags:    

Similar News