हिंदू रीति रिवाज से मंगेतर कार्ला संग शादी रचाएंगे अर्जुन कानूनगो,10 अगस्त को सात फेरे लेगा कपल

यही कारण है कि हम अपने हनीमून के लिए वहां जाना चाहते हैं।'

Update: 2022-07-31 06:20 GMT

पाॅप सिंगर अर्जुन कानूनगो जल्द ही अपनी लाइफ के नए फेज की शुरुआत करने जा रहे हैं। अर्जुन कानूनगो अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड और मंगेतर कार्ला डेनिस संग शादी रचाने जा रहे हैं। हाल ही में उनकी शादी की तारीख और वेडिंग डिटेल्स सामने आई है।



कपल दो बार शादी रचाएगा। पहली हिन्दू और दूसरी क्रिश्चन वेडिंग। खबरों की मानें तो अर्जुन कानूनगो इसी साल 10 अगस्त को कार्ला डेनिस के हिंदू परंपरा के अनुसार शादी रचाएंगे। वहीं क्रिश्चियन वेडिंग अगले साल अप्रैल में यूके में होगी।


उनकी शादी परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में मुंबई में तीन दिन तक चलेगी। 9 अगस्त को मेहंदी समारोह, 10 अगस्त को शादी समारोह और 11 अगस्त को रिसेप्शन होगा।


अर्जुन और कार्ला सात साल से रिश्ते में है और कुछ समय से शादी करने की योजना बना रहे थे। कार्ला के वेडिंग लुक के बारे में बताते हुए अर्जुन ने शेयर किया है कि, हिंदू रीति-रिवाज से हो रही शादी में कार्ला अपनी सासू मां यानी अर्जुन की मां के गहने पहनेंगी और उनकी ड्रेस भी पारंपरिक होगी।



शादी के तुरंत बाद कपल हनीमून के लिए जापान जाएगा। अर्जुन ने अपनी हनीमून प्लानिंग पर कहा- 'हम जापान जाने की योजना बना रहे हैं। हमारे दिलों में इसका विशेष स्थान है। मुझे याद है कि तीन साल साथ रहने के बाद हमारे रिश्ते में दरार आ गई थी। मैं काम के लिए जापान जा रहा था और मैंने कार्ला को मेरे साथ आने के लिए कहा था। वहां रहने के दौरान हमें फिर से एक-दूसरे से प्यार हो गया। अगर कार्ला जापान में मेरे साथ नहीं होती तो शायद हम अलग हो जाते। यही कारण है कि हम अपने हनीमून के लिए वहां जाना चाहते हैं।'

PunjabKesari


Tags:    

Similar News

-->