अर्जुन बिजलानी अपनी पत्नी नेहा गोस्वामी के पैर दबाते आए नजर, फैंस ने बताया 'जोरू का गुलाम'

लोग अर्जुन बिजलानी को जोरू का गुलाम बता रहे हैं।

Update: 2022-02-25 05:51 GMT

Arjun Bijlani is seen pressing wifey Neha Goswami's feet in Smart Jodi: जल्द ही टीवी रिएलिटी शो 'स्मार्ट जोड़ी' (Smart Jodi) छोटे पर्दे पर दस्तक देने वाला है। टीवी के सितारों ने 'स्मार्ट जोड़ी' की शूटिंग शुरू कर दी है। ऐसे में 'स्मार्ट जोड़ी' के सेट की कई वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसी बीच टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो फैंस के साथ साझा किया है। इस वीडियो में अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) दुल्हा बनकर अपनी पत्नी नेहा गोस्वामी (Neha Goswami) के पैर दबाते नजर आ रहे हैं। वहीं नेहा आराम से बैठकर पानी पीती दिख रही हैं। अर्जुन बिजलानी का ऐसा हाल देखकर अब तो फैंस ने भी उनका मजाक बनाना शुरू कर दिया है। लोग अर्जुन बिजलानी को जोरू का गुलाम बता रहे हैं। 





Tags:    

Similar News