अर्जुन बिजलानी ने पत्नी नेहा स्वामी के साथ किया पुनर्विवाह, देखें वीडियो

इस शादी के बाद नेहा ने बेटे अयान बिजलानी को जन्म दिया।

Update: 2022-03-04 03:40 GMT

स्टार प्लस का नया शो स्मार्ट जोड़ी एक अनूठा शो है जो भाग लेने वाले कपल्स के बीच केमिस्ट्री और अनुकूलता को प्रदर्शित करता है। शो में 10 सेलेब्रिटी जोड़े फन गेम्स में एक-दूसरे से भिड़ेंगे। हाल ही में शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें एक्टर अर्जुन बिजलानी अपनी पत्नी नेहा स्वामी संग फिर से शादी रचाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान कपल एक दूसरे के प्यार में डूबा नजर आ रहा है। ये प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि स्मार्ट जोड़ी के सेट पर अर्जुन अपनी पत्नी संग सात फेरे ले रहे हैं और बेहद खुश हैं।


नेशनल टेलीविजन पर एक्टर नेहा की मांग में सिंदूर भरते हैं। दूल्हा-दुल्हन बना ये कपल बेहद प्यारा लग रहा है। सेट पर शादी के बाद अर्जुन बिजलानी ने चैनल और शो के मेकर्स को थैंक्स करते हुए कहते हैं- आप लोगों ने जो ये वीडियो मुझे दिया है यही मेरी शादी का वीडियो होगा, क्योंकि हमारी शादी का वीडियो खो गया है। कभी मिला ही नहीं।
अर्जुन बिजलानी का इतना कहना था कि शो के बाकी कंटेस्टेंट्स ने एक्टर की बारात निकालने का फैसला कर लिया। शो में जमकर मौज मस्ती और धमाल हुआ। ढोल, मंजीरों के साथ अर्जुन बिजलानी की बारात निकली। अर्जुन-नेहा की शादी का ये प्रोमो वीडियो फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। शो का ये एपिसोड इस रविवार रात 8 बजे दिखाया जाएगा।
बता दें, अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी की जोड़ी टीवी के फेमस कपल्स में से एक है। दोनों ने 20 मई 2013 में शादी रचाई थी। इस शादी के बाद नेहा ने बेटे अयान बिजलानी को जन्म दिया।

Tags:    

Similar News

-->