तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले 13 सालों से दर्शकों को गुदागुदा रहा है। शो के सभी कलाकार घर-घर में अपनी जगह बना चुके हैं। चाहे बबीता जी हो या शो में थोड़े टाइम के लिए नजर आईं 'दीप्ति' का किरदार निभाने वाली आराधना शर्मा, सभी सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। वैसे आराधना रील के मुकाबले रियल लाइफ में काफी बोल्ड हैं।




हाल ही में आराधना ने बेहद ही बोल्ड फोटोशूट कराया है। फैंस आराधना की हॉटनेस देखकर शॉक्ड रह गए। एक्ट्रेस के तीन लाख से ज्यादा फॉलोवर उनकी तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। वो भी फैंस का दिल नहीं तोड़ती। इस बार भी आराधना ने कुछ ऐसा ही किया है।


आराधना ने लेटेस्ट फोटोशूट में सिर्फ एक शर्ट पहनी हुई है। लॉग शर्ट में आराधना बेहद ग्लैमर्स लग रही हैं। सोशल मीडिया पर शेयर इन तस्वीरों में आराधना ने शर्ट के ऊपर के बटन खोल रखे हैं। इनसे साफ पता चल रहा है कि उन्होंने अंदर इनर नहीं पहना हुआ है।


इसके पहले उन्होंने ब्रालेट में तस्वीर पोस्ट की थी। सफेद और रेड चेकस वाली इस ब्रालेट और जींस में वो गजब की हसीन लग रहीं थीं। दिवाली पर भी आराधना शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बोल्डनेस का तड़का लगाया था। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि आराधना ने ब्लू डेनिम जींस के साथ ऑरेंज कलर की एंब्रॉयडरी वाली ब्रालेट पहन रखी है। वहीं इसके साथ ही उन्होंने एक जैकेट भी कैरी की है जिसके सारे बटन खुल हुए हैं। वह अपनी इस ओपन जैकेट में अपना ब्रालेट फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।


आपको बता दें कि अराधना शर्मा 'स्पिलिट्सविला 12' की एक्स कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं। वह एक्टिंग के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर ही अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के बीच पोस्ट करती रहती हैं। उनकी हर तस्वीर इंटरनेट पर आते ही तहलका मचा देती है। इंस्टाग्राम पर आराधना शर्मा की अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। वह अपनी हॉट तस्वीरों के साथ ही अपने डांस वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं जिसे उनके फैंस काफी पसंद करते हैं।


Tags: