सुपरस्टार Prabhas के साथ फिर बनेगी Anushka Shetty की जोड़ी

Update: 2023-09-07 10:22 GMT
अनुष्का शेट्टी तेलुगु सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई सोलो हिट गाने दिए हैं। हालांकि, प्रभास के साथ 'बाहुबली' और 'बाहुबली 2' से उन्हें देशभर में पहचान मिली। उनकी दमदार एक्टिंग की सराहना की गई। साथ ही प्रभास के साथ उनकी जोड़ी और ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री भी लोगों को खूब पसंद आई।
,उनकी शादी को लेकर भी खूब चर्चा हो रही है, जिसे लेकर अब उन्होंने प्रतिक्रिया दी है। साथ ही बताया कि क्या प्रभास के साथ किसी और फिल्म में नजर आने की संभावना है! शादी को लेकर अनुष्का शेट्टी का कहना है कि वह सही समय आने पर शादी करेंगी। उनका यह भी मानना है कि यह बिल्कुल स्वाभाविक होना चाहिए।
वहीं, प्रभास के साथ दोबारा काम करने को लेकर उन्होंने कहा कि अगर दमदार कहानी और क्रिएटिव विजन जैसा ऑफर मिला तो वह फिल्म जरूर करेंगी। 41 साल की अनुष्का शेट्टी की फिल्म 'मिस शेट्टी, मिस्टर पॉलीशेट्टी' रिलीज हो गई है। इसे शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति की फिल्म 'जवां' के साथ रिलीज किया गया है।
अनुष्का ने एसएस राजामौली की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली' और 'बाहुबली 2' में देवसेना का दमदार किरदार निभाया था। फिल्म में वह प्रभास की पत्नी और मां दोनों ही किरदारों में नजर आई थीं। अनुष्का अब मलयालम फिल्म कथानार- द वाइल्ड सॉर्सेरर में नजर आएंगी। यह एक पीरियड फंतासी थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन रोजिन थॉमस कर रहे हैं। फिल्म अभी बन रही है।
Tags:    

Similar News