अनुष्का शर्मा को क्रिकेट के मैदान में अपने किरदार की तैयारी करते आई नजर, खेलते हुए वायरल हुईं तस्वीरें

उन्हें आखिरी बार शाहरुख खान के साथ फिल्म 'ज़ीरो' में देखा गया था।

Update: 2022-02-23 04:22 GMT

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा तीन साल बाद बॉलीवुड में कमबैक कर रही हैं। बीते दिनों उन्होंने अपनी अपकमिंग स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' घोषणा की थी। इस फिल्म में एक्ट्रेस पूर्व भारतीय क्रिकेटर टीम की कप्तान झूलन गोस्वामी की भूमिका निभाएंगी। हाल ही में अनुष्का को क्रिकेट के मैदान में अपने किरदार की तैयारी करते हुए देखा गया। मैदान पर प्रैक्टिस करते हुए की एक्ट्रेस की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।





लुक की बात करें तो इस दौरान अनुष्का व्हाइट टी-शर्ट के ब्लैक लोअर में देखा गया। उन्होंने अपने बालों को पोनी स्टाइल में बांध रखा है और सिर पर रेड कैप लगाई हुई है।
कैजुअल आउटफिट के साथ व्हाइट स्पोर्ट्स शूज पहने वह अपने खेल पर पूरा फोकस करती दिख रही हैं।


फैंस एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।
बता दें, अनुष्का शर्मा की मां बनने के बाद यह पहली फिल्म होगी। उन्हें आखिरी बार शाहरुख खान के साथ फिल्म 'ज़ीरो' में देखा गया था।


Tags:    

Similar News

-->