अनुष्का शर्मा ने वोग मैगजीन के लिए करवाया फोटोशूट, बेबी बंप साफ आया नजर

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) प्रेग्नेंट हैं और वह और उनके पति, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली अपने पहले बच्चे को लेकर काफी एक्साइटेड भी हैं।

Update: 2020-12-30 11:57 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) प्रेग्नेंट हैं और वह और उनके पति, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली अपने पहले बच्चे को लेकर काफी एक्साइटेड भी हैं। हाल ही में अनुष्का शर्मा ने अपना एक फोटोशूट करवाया है जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने इस्टांग्राम पर शेयर किया है।

अनुष्का शर्मा ने ये फोटोशूट वोग मैगजीन के लिए करवाया है। तस्वीर में अनुष्का शर्मा का बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। तस्वीर में अनुष्का शर्मा काफी अच्छी लग रही हैं। लुक की बात करें तो उन्होंने बिकनी पहनी है और ऊपर से उन्होंने लॉन्ग कोर्ट पहना है। साथ ही अपने बालों को खुला कर रखा है। अनुष्का शर्मा के फेस पर ग्लो साफ नजर आ रहा है। तस्वीर के साथ अनुष्का ने कैप्शन में लिखा कि-"खुद के लिए, जीवन के लिए इस पर कब्जा! @ वोगइंडिया, यह मजेदार था"।
बता दें कि अनुष्का अगले साल जनवरी में मां बनने वाली हैं। हाल ही में वह दुबई में विराट कोहली के साथ आईपीएल के दौरान कुछ क्वालिटी टाइम बिताने के बाद मुंबई लौटी थी। दुबई से भी वह अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती थीं। वायरल हुई एक तस्वीर में अनुष्का अपने पति विराट कोहली की मदद से शीर्षासन करती हुई नजर आई थीं। इस तस्वीर में विराट ने अनुष्का के पैरों को पकड़ा हुआ था।


Tags:    

Similar News