जनता से रिश्ता वेबडेसक | एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके पति विराट कोहली इन दिनों अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते दिखाई दे रहे हैं। दोनों अपनी बेटी वामिका की परवरिश में बिजी हैं। इस दौरान हाल ही में अनुष्का-विराट एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए हैं। जहां पर अनुष्का अपनी बेटी को हाथ में लिए नजर आ आईं। इसके अलावा विराट कोहली भी पिता की ड्यूटी बखूबी निभाते नजर आए। नए पेरेंट्स की बेबी के साथ क्यूट तस्वीरें सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही हैं।

मानव मंगलानी ने अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की लेटेस्ट तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में अनुष्का यलो कार्डिगन और ब्लू जींस पहने दिख रही हैं। इसके साथ उन्होंने व्हाइट स्नीकर्स पहने हुए हैं। अनुष्का अपने चेहरे को मास्क से ढके हुए हैं और उनके हाथों में बेबी वामिका नजर आ रही है। अनुष्का के पीछे उनके पति विराट कोहली नजर आ रहे हैं। उनके हाथ में एक बेबी कैरियर और चार बैग्स नजर आ रहे हैं। अनुष्का और विराट दोनों ही अपने माता-पिता होने की जिम्मेदारी बखूबी निभाते नजर आ रहे हैं।


वहीं जैसे ही ये तस्वीरें सामने आईं, वैसे ही सोशल मीडिया पर लोगों ने कमेंट्स करने शुरू कर दिए। कई फैंस विराट को इतने सारे बैग्स लिए देखकर हैरान रह गए। एक यूजर ने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा- 'मार डालो पति को'। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा- 'विराट ने कितने बैग्स लिए हुए हैं?'।


Tags: