नई दिल्ली: टीवी एक्ट्रेस अनुष्का सेन (Anushka Sen) आज अपनी बोल्डनेस के कारण सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी हैं. उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत बतौर बाल कलाकार की थी. हालांकि वह काफी कम वक्त में ही इंडस्ट्री में एक खास पहचान हासिल कर चुकी हैं. अनुष्का ने न सिर्फ अपने अभिनय, बल्कि स्टाइलिश लुक्स से भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खूब खींचा है.

सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी हैं अनुष्का
वह अक्सर अपने चाहने वालों के बीच वह लुक्स के कारण चर्चा में बनी रहती हैं. लोग उनकी एक झलक के दीवाने रहते हैं. अक्सर फैंस को उनके लुक्स का इंतजार रहता है. यही कारण है कि अनुष्का के फॉलोअर्स की लिस्ट लगातार बढ़ती जा रही है.
अनुष्का ने मजह 19 साल की उम्र में सोशल मीडिया पर तहलका मचाया हुआ है. ऐसे में अब अनुष्का ने अपने लुक से लोगों को हैरान कर दिया है.
फ्लोरल प्रिंट ड्रेस पहने दिखाई दी अनुष्का
एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह हमेशा की तरह बेहद बोल्ड अवतार में नजर आ रही हैं. इनमें अनुष्का को फ्लोरल प्रिंट बॉडी फिट ड्रेस पहने दिखाई दे रही हैं.
अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए अनुष्का ने लाइट मेकअप किया है. यहां उन्होंने बालों को खुला ओपन रखा है.
अनुष्का ने बिखेरे हुस्न के जलवे
इन तस्वीरों में वह पूल किनारे हुस्न के जलवे बिखेर रही हैं. अपने इस पोस्ट में अनुष्का ने चार तस्वीरें शेयर की हैं, खास बात ये है कि हर फोटो में उनका अलग अंदाज देखने को मिल रहा है.
इस लुक में भी अनुष्का काफी बोल्ड और हॉट दिख रही हैं. अब अनुष्का के फैंस उनके इस लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. इस पर अब तक लाखों लाइक्स आ चुके हैं.


Tags: