टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस अनुष्का सेन (Anushka Sen In Lock Upp) एकता कपूर के रियलिटी शो 'लॉक अप' पार्टिसिपेट करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. इस शो को बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत करने जा रही हैं. शो के करीबी सूत्रों ने न्यूज 18 डॉट कॉम को विशेष रूप से बताया है कि 'झांसी की रानी' फेम अनुष्का को शो में 'लॉक अप' किया जाएगा. अनुष्का शो की पहली कंफर्म कंटेस्टेंट बन गई हैं.

सूत्र न्यूज18 से कहा, "अनुष्का सेन उन पहले कंटेस्टेंट्स में से एक हैं जिनके नाम की पुष्टि शो के लिए की गई है. इस रियलिटी शो में कुल 16 कंटेस्टेंट्स होंगे, जिनमें से अनुष्का एक है." इससे पहले बॉलीवुड हंगामा ने बताया था कि शो के लिए पूनम पांडे के नाम की भी पुष्टि हो गई है. पोर्टल से एक सूत्र के दावा किया कि पूनम पांडे पहली कंटेस्टें हैं जिन्हें शो के लिए साइन किया गया है.
सूत्र ने कहा था, "वह (पूनम पांडे) 16 कंटेस्टेंट्स में से पहली कंटेस्टेंट हैं, जिन्हें महीनों 'लॉक अप' में रखा जाएगा. यह कई सालों में पूनम पांडे का पहला रियलिटी शो होगा. पूनम अपने बोल्ड और हॉट वीडियो के लिए जानी जाती हैं और अक्सर अपने बोल्ड लुक और फीस्टी पर्सनैलिटी से लोगों का ध्यान खींचती हैं. वह आगामी शो का हिस्सा बनने के लिए एक परफेक्ट कैंडिडेट की तरह लगती हैं जो कई मायनों में बोल्ड होंगी."
कंगना रनौत-एकता कपूर ने लॉन्च किया प्रीमियर
बता दें कि कंगना रनौत (Kangana Ranaut) जल्द ही एकता कपूर (Ekta Kapoor) के रियलिटी शो 'लॉक अप (Lock Upp)' को होस्ट करती नजर आएंगी, जिसे दर्शक सीधे ओटीटी पर देख पाएंगे. एकता ने हाल में इस शो को लॉन्च कर दिया है. बड़े लेवल पर इस शो के प्रीमियर का आयोजन किया गया, जहां एकता कपूर के साथ-साथ कंगना रनौत भी इस इवेंट पर मौजूद थीं.
कंगना रनौत का ओटीटी डेब्यू
कंगना रनौत इस शो से ओटीटी डेब्यू करने जा रही हैं. यह शो ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होगा. हालांकि अभी तक शो के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. लॉन्च इवेंट के दौरान एकता ने सिर्फ इस बात का जिक्र किया था कि शो में 16 सेलेब्रिटीज कंटेस्टेंट्स को लॉक किया जाएगा.
Tags: