अनुराग कश्यप की बेटी आलिया ने ब्वॉयफ्रेंड शेन संग की सगाई
इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती आईं नजर
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | फिल्म मेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने अपने विदेशी ब्वॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे से सगाई कर ली है। उन्होंने ने अपने इंस्टाग्राम पर सगाई की तस्वीरें शेयर की हैं। पहली फोटो में आप देख सकते हैं कि आलिया अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।
बॉलीवु़ड के जाने माने फिल्म मेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप हमेशा मीडिया की सुर्खियों में बनी रहती हैं। आलिया पिछले कुछ वक्त से अपनी लव लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। वहीं, अब खबर सामने आई है कि उन्होंने अपने विदेशी ब्वॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे से सगाई कर ली है। जी हां, इस बात की जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके दी है।
आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी सगाई की तस्वीरें शेयर की हैं। पहली फोटो में आप देख सकते हैं कि आलिया अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में दोनों एक दूसरे को रोमांटिक अंदाज में किस करते नजर आ रहे हैं। साझा की गई इन तस्वीरों में कपल काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। पोस्ट शेयर करते हुए आलिया ने एक रोमांटिक कैप्शन भी लिखा है।