Anupama Spoiler Alert: टीवी सीरियल अनुपमा टीआरपी के मामले में नंबर वन शो है। जब से शो में लीप आया है और स्टारकास्ट में बदलाव हुए हैं, लोगों के बीच शो का क्रेज कम होता नजर आ रहा है। इसके बावजूद अनुपमा की कहानी में लगातार नए ड्रामे देखने को मिलेंगे। अब अनुपमा के आने वाले एपिसोड में पूरा परिवार दिवाली मनाएगा। पिछले एपिसोड में आपने देखा होगा कि बा अनुपमा के पैसे अपनी बेटी डॉली को देती हैं ताकि वो उसके खर्चे में इस्तेमाल हो सके। लेकिन राही उन पैसों को छिपा देती है और बा के कमरे से और पैसे चुरा लेती है। लेकिन ईशानी ने वीडियो बनाकर राही की चाल का पर्दाफाश कर दिया।
आने वाले एपिसोड में राही फिर से कृष कुंज आएगी और उसके साथ प्रेम भी पहुंचेगा। लेकिन घरवालों को ये पसंद नहीं आता और वो उसे खूब डांटते हैं। लेकिन राही बीच में आ जाती है जिसके बाद घर में सभी एक दूसरे से भिड़ जाते हैं। पाखी कहेगी कि अगर पैसों की जरूरत है तो काम करो घर में चोरी मत करो। इसके अलावा शो में दिवाली के दिन सभी निराश नजर आएंगे. जश्न मनाने की जगह सभी चुपचाप अपने कमरे में चले जाते हैं. लेकिन जानकी को ये पसंद नहीं आता और वो अनुपमा के कमरे में जाकर उसे समझाती है. वो अनुपमा से कहेगी कि रोशनी के त्योहार पर फीकी रहना ठीक नहीं है|
इसके बाद शाह परिवार और अनुपमा सभी मिलकर दिवाली मनाते हैं. शाह परिवार का हर सदस्य दिवाली मनाएगा लेकिन त्योहार के मौके पर कुछ ना हो ऐसा कैसे हो सकता है. जब अनुपमा स्टेज पर डांस कर रही होती हैं तो उनकी बेटी राही एंट्री करती है. राही को डांस करता देख शाह परिवार और अनुपमा दंग रह जाएंगे. अब सवाल ये उठता है कि चोरी का आरोप लगने के बाद राही घर क्यों लौटी|

Tags: