Entertainment : अमरीश पुरी नहीं अनुपम खेर थे 'मिस्टर इंडिया' के असली 'मोगैम्बो' जानिए

Update: 2024-06-26 12:33 GMT
Entertainment : बॉलीवुड के इतिहास में कई किस्से ऐसे हैं जो दर्शकों के दिलों में आज भी ताजा हैं। ऐसे ही एक किस्से में है अमरीश पुरी का 'मिस्टर इंडिया' के आइकॉनिक किरदार मोगैम्बो को निभाना। एक समय ऐसा था जब अमरीश पुरी ने इस किरदार को निभाने से लगभग मना कर दिया था, लेकिन बाद में जब उन्हें मोगैम्बो के रूप में कास्ट किया गया, तो उन्होंने इस किरदार को अमर बना दिया। हालांकि, फिल्म में असली मोगैम्बो अनुपन खेर थे, जिनकी जगह बाद में अमरीश पुरी ने ली थी।
1987 में रिलीज़ हुई 'मिस्टर इंडिया' भारतीय सिनेमा की सबसे यादगार फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में लीड स्टार कास्ट अनिल कपूर और श्रीदेवी से भी ज्यादा चर्चित और यादगार किरदार मोगैम्बो का रहा था, लेकिन अमरीश पुरी ने इस किरदार को निभाने से पहले इनकार कर दिया था। वो मोगैम्बो के रोल को लेकर दुविधा में थे और उन्हें नहीं लग रहा था कि ये उनके लिए सही ऑफर है। यहां तक कि उन्हें कोई दिलचस्पी भी नहीं थी।
अमरीश पुरी नहीं थे पहली पसंद 
Amrish Puri was not the first choice
मिस्टर इंडिया को लेकर ये बात कम ही लोग जानते हैं कि मोगैम्बो के रोल के लिए अमरीश पुरी पहली पसंद नहीं थे। जब फिल्म की शूटिंग शुरू हुई, तो मोगैम्बो का किरदार अनुपम खेर निभा रहे थे और उनके साथ फिल्म की 60 प्रतिशत शूटिंग हो चुकी थी, लेकिन बाद में उन्हें हटा दिया गया। आईएएनएस को दिए एक इंटरव्यू में अनुपम खेर ने इस बात का खुलासा किया था कि मोगैम्बो का रोल पहले उन्हें ऑफर हुआ था। उन्होंने कहा,
अमरीश पुरी ने कर दिया था इनकार Amrish Puri had refused
डायरेक्टर शेखर कपूर जब मिस्टर इंडिया का ऑफर लेकर अमरीश पुरी के पास पहुंचे, तब तक फिल्म की 60 % शूटिंग पूरी हो चुकी थी और इस वजह से अमरीश पुरी ने मोगैम्बो का किरदार निभाने से इनकार कर दिया। इस बात का जिक्र उन्होंने अपनी ऑटोबॉयोग्राफी 'द एक्ट ऑफ लाइफ' में किया। अमरीश पुरी को ये बात पसंद नहीं आई कि मिस्टर इंडिया उन्हें 60 प्रतिशत शूटिंग हो जाने के बाद ऑफर की गई। उन्होंने ऑटोबायोग्राफी में कहा कि वो मोगैम्बो को लेकर थोड़ा आशंकित थे, क्योंकि आधी से ज्यादा फिल्म पहले ही शूट हो चुकी थी। अमरीश पुरी ने कहा, "मैंने खुद से सोचा, 'इन्हें अब जाकर मेरी याद आई?'"
अमर हुआ मोगैम्बो Mogambo became immortal
काफी सोच विचार के बाद अमरीश पुरी ने मोगैम्बो का किरदार निभाने के लिए हामी भरी। उनका यह निर्णय फिल्म के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुआ। अमरीश पुरी ने मोगैम्बो को एक ऐसा व्यक्तित्व दिया जो न केवल डरावना था, बल्कि करिश्माई भी। उनके डायलॉग "मोगैम्बो खुश हुआ" ने उन्हें सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित खलनायकों में से एक बना दिया। अमरीश पुरी का
सुपरहिट बनी मिस्टर इंडिया 
Mr. India became a super hit
'मिस्टर इंडिया' रिलीज होने के बाद एक बड़ी हिट साबित हुई। अमरीश पुरी का मोगैम्बो किरदार फिल्म का मुख्य आकर्षण बन गया और उनकी अदाकारी को दर्शकों और समीक्षकों से खूब प्रशंसा मिली। मोगैम्बो का किरदार आज भी बॉलीवुड के इतिहास में सबसे यादगार खलनायकों में से एक माना जाता है। 'मिस्टर इंडिया' में मोगैम्बो का किरदार निभाना एक ऐसा फैसला था जिसने न केवल फिल्म को एक नया आयाम दिया, बल्कि उनके करियर को भी एक नई ऊंचाई पर पहुंचाया।
Tags:    

Similar News

-->