टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) जल्द ही दुल्हनियां बनने को तैयार है। एक्ट्रेस इसी महीने अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन (Vicky Jain) संग शादी करने जा रही हैं। वहीं शादी की खबरों के बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया जिसमे अंकिता होने वाले पति विक्की संग जबरदस्त अंदाज में नाचते झूमते दिखाई दे रही है। दरअसल, बीती रात अंकिता लोखंडे और विक्की जैन अपने एक दोस्त के प्री-वेडिंग फंक्शन में पहुंचे।



इस प्री-वेडिंग फंक्शन में अंकिता लोखंडे ने एक गोल्डन कलर की साड़ी पहनी थी। उन्होंने एक नेकलेस और बालों में बने बन से अपने लुक को पूरा किया और वो इसमें काफी खूबसूरत लग रही थीं। वहीं विक्की जैकेट कुर्ते के साथ ब्लैक पैंट में नजर आ रहे थे। इस दौरान अंकिता अपने 'जानेमन' विक्की जैन के साथ डांस करती हुई नजर आईं।
सामने आए इन वीडियो में आप देख सकते हैं कि विक्की और अंकिता 'विवाह' फिल्म के गाने 'हमारी शादी में अभी बाकि हैं हफ्ते चार' पर डांस कर रहे हैं। ऐसे में अंकिता अपनी शादी की तारीख को लेकर ही इशारा करती दिखाई दे रही हैं। आपको बता दें एक्ट्रेस के घर भी शादी की रस्में शुरु हो चुकीं हैं। शुक्रवार को इस कपल सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की थी जिसमे मराठी अंदाज में रस्में निभाई जा रही थी। माथे पर टीका और हरी साड़ी पहने अंकिता बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
विक्‍की के साथ वो रस्‍मों को इंजॉय करती नजर आईं थी। आपको बता दें दोनों के शादी के फंक्शन्स 12 दिसंबर से 14 दिसंबर तक चलेंगे। कुछ दिनों पहले अर्चना की बैचलर पार्टी थी जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। हर फंक्शन की अलग-अलग थीम होगी। बता दें अंकिता और विक्की जैन एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे थे, जिसके बाद दोनों ने शादी का फैसला लिया। अंकिता अक्सर विक्की के साथ अपनी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं, जो फैंस को काफी पसंद आती हैं।


Tags: