एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे हमेशा सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती हैं. कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर तो कभी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर. अंकिता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं.

अंकिता को ट्रेडिशनल कपड़े पहनने का बहुक शौक है. इस बार उन्होंने पिंक कलर के लहंगे में फोटोज शेयर की हैं. जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
इन फोटोज में अंकिता किसी परी से कम नहीं लग रही हैं. उन्होंने फोटोज शेयर करते हुए लिखा- मेरी जिंदगी में मेरी कल्पना है. अंकिता फोटोज में अलग-अलग पोज देती नजर आ रही हैं.अंकिता की फोटोज को लाखों लोग लाइक कर चुके हैं. फैंस और सेलेब्स खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पा रहे हैं. दलजीत कौर ने कमेंट किया- तुम्हारी सारी खूबसूरत कल्पनाएं सच हो जाएं.
वहीं अंकिता के फैंस भी कमेंट कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा- आपकी स्माइल. साथ ही हार्ट इमोजी पोस्ट की. वहीं दूसरे फैन ने लिखा-आप कितनी सुंदर हो. वर्कफ्रंट की बात करें तो अंकिता पवित्र रिश्ता 2 में शाहीर शेख के साथ नजर आईं हैं. ये शो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुआ है. इस शो में अंकिता को बहुत पसंद किया गया है.


Tags: