रायपुर ससुराल पहुंची अंकिता लोखंडे, सासू मां के साथ दिए पोज

लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद 2016 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

Update: 2022-02-01 11:51 GMT

टीवी की 'अर्चना बहू' यानि एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे इन दिनों अपनी मैरिज लाइफ एंजाॅय कर रही हैं। अंकिता ने बीते साल दिसंबर में लाॅन्ग टाइम बाॅयफ्रेंड संग शादी की थी। वहीं अब शादी के बाद अंकिता अपने ससुराल रायपुर पहुंची हैं।




 





 




 


 




दरअसल, विक्की का होमटाउन रायपुर( छत्तीसगढ़) में हैं। ऐसे में शादी के बाद अंकिता पहली बार अपने ससुराल गईं हैं। बीते दिनों ही अंकिता विक्की जैन और सासू मां के साथ मुंबई से रायपुर के लिए रवाना हुईं थी।


इस दौरान की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थीं। ससुराल पहुंचते ही अंकिता ने अपना संस्कारी बहू वाला अंदाज दिखाया है। अंकिता ने अपने इंस्टा पर कुछ वीडियोज और तस्वीरें शेयर की हैं। लुक की बात करें तो अंकिता पिंक कलर की सिल्क साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही हैं। इस साड़ी के साथ अंकिता ने मैचिंग फ्यूशिया पिंक ब्लाउज कैरी किया है।
अंकिता ने इंडियन एथनिक लुक को स्टाइल करने के लिए मिनिमल एक्सेसरीज को चुना। गोल्ड के झुमके, पिंक चूड़ियां, सोने के कड़े, नेकलेस अंकिता के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। इसके साथ मांग में सिंदूर और गले का मंगलसूत्र उनके लुक को चार-चांद लगा रहा है।
एक तस्वीर में अंकिता अपनी सासू मां और फैमिली की एक औरत के साथ पोज दे रही हैं।
वहीं एक तस्वीर में शायद वह अपनी ननंद के साथ हैं। इस तस्वीर में वह रेड साड़ी में दिख रही हैं। अंकिता की ये तस्वीरें इंटरनेट पर छाईं हुईं हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
गौरतलब है कि अंकिता लोखंडे ने 14 दिसंबर को बॉयफ्रेंड विक्की जैन संग सात फेरे लिए। अपने इस खास दिन को रॉयल बनाने में अंकिता-विक्की ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी।

अंकिता पिछले 3 साल से विक्की जैन को डेट कर रहे हैं। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। विक्की से पहले अंकिता लोखंडे सुशांत सिंह राजपूत को डेट कर रही थीं। तकरीबन 6 साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद 2016 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था।


Tags:    

Similar News

-->