टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया पर शादी के बाद अपने पहले रक्षा बंधन सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं.

टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) हर फेस्टिवल को बेहद खास तरीके से सेलिब्रेट करती हैं.

11 अगस्त 2022 को रक्षा बंधन था. इस खास मौके को अंकिता लोखंडे ने परिवार के साथ अपने घर में सेलिब्रेट किया.

अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उन्हें फैमिली के साथ रक्षा बंधन सेलिब्रेट करते व पोज देते हुए देखा जा सकता है.


रक्षा बंधन के लिए अंकिता लोखंडे ने रानी पिंक कलर की साड़ी पहनी थी. एक्ट्रेस ने झुमके, मंगलसूत्र और खुले बालों के साथ अपने लुक को पूरा किया था.

एक जगह अंकिता लोखंडे अपने पति विक्की जैन के साथ रोमांटिक पोज देते हुए नजर आईं, वहीं एक तस्वीर में उन्हें फनी पोज देते हुए देखा जा सकता है.

अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन ब्लैक कलर के कैजुअल आउटफिट में अपनी लेडीलव के साथ परफेक्ट लग रहे थे.

अंकिता लोखंडे ने फैमिली के साथ रक्षा बंधन पर जमकर मस्ती की, लेकिन ये उनके शानदार घर का इंटीरियर था, जिसने हमारा दिल जीत लिया.

शादी के बाद अंकिता लोखंडे में जून 2022 में अपने नए घर में शिफ्ट हुई थीं. उनका करोड़ों का बंगला मुंबई के पॉश एरिया में है.


Tags: