खुद शादी का न्यौता देने के लिए निकले अंकिता लोखंडे और विक्की जैन, एकता कपूर के घर के बाहर स्पाॅट हुआ कपल

नो मेकअप लुक, ओपन हेयर्स उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं।

Update: 2021-11-30 11:15 GMT

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे जल्द ही दुल्हनिया बनने जा रही हैं। अंकिता दिसंबर में बाॅयफ्रेंड विक्की जैन संग सात फेरे लेंगी। कपल ने अपनी शादी की तैयारियां भी शुरु कर दी हैं।अब अंकिता और विक्की जैन खुद अपनी शादी का न्यौता देने के लिए निकले।

हाल ही में इस कपल को प्रोड्यूसर एकता कपूर के घर के बाहर देखा गया। लुक की बात करें तो अंकिता येलो अनारकली सूट में खूबसूरत लग रही हैं। नो मेकअप लुक, ओपन हेयर्स उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं।


वहीं विक्की ग्रे शर्ट और जींस में हैशिंग दिखे। एकता कपूर के घर के बाहर कपल ने हाथों में हाथ डाल कई पोज दिए। तस्वीरों में एकता के चेहरे पर दुल्हन बनने की खुशी साफ नजर आ रही हैं। फैंस अंकिता की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।


खबरों के मुताबिक विक्की जैन और अंकिता लोखंडे इसी साल 14 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो 12 दिसंबर को अंकिता के हाथों में विक्की के नाम की मेहंदी रचेगी और उसी शाम दोनों एक दूसरे को अंगूठी पहनाएंगे। इसके बाद 14 दिसंबर को दोनों सात फेरे लेंगे। शादी की शाम ही कपल ग्रैंड रिसेप्शन भी देगा।


Tags:    

Similar News

-->