निरहुआ संग लिफ्ट में फंसी अंजना सिंह, फिर हुआ कुछ ऐसा

भोजपुरी जगत के नामी अभिनेताओं की लिस्ट में शामिल निरहुआ (Nirahua) हमेशा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं

Update: 2022-09-19 18:42 GMT
Nirahua Viral Clip: भोजपुरी जगत के नामी अभिनेताओं की लिस्ट में शामिल निरहुआ (Nirahua) हमेशा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। निरहुआ भोजपुरी इंडस्ट्री के साथ ही इस समय राजनीति की दुनिया में डंका बजाते नजर आ रहे हैं। निरहुआ की फैन फॉलोइंग भी दिनों – दिन बढ़ती ही चली जा रही है। लेकिन इस बीच निरहुआ के चाहने वाले उनके पुराने गाने को बार – बार यूट्यूब पर सर्च कर रहे हैं। आपने देखा होगा ही सोशल मीडिया पर आये दिन निरहुआ और आम्रपाली दुबे के रोमांस वीडियो वायरल होते ही रहते हैं, लेकिन इस समय निरहुआ अपनी एक्ट्रेस आम्रपाली नहीं बल्कि अंजना सिंह (Anjana Singh) के साथ लिफ्ट में रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। निरहुआ और अंजना सिंह का ये वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो क्लिप फिल्म JIGAR का है।
वीडियो की शुरुआत में अंजना सिंह किसी मॉल में शॉपिंग करती हुईं नजर आ रही हैं। वहीं, दूसरी तरफ निरहुआ किसी वजह से मॉल में अंजना सिंह को खोजते हुए नजर आते हैं। थोड़ी देर के बाद निरहुआ की नजर लिफ्ट पर पड़ती है, जहां वो अंजना सिंह को देखते हैं। इस क्लिप में निरहुआ संग अंजना सिंह (Anjana Singh Video) लिफ्ट में फंसी हुईं नजर आ रहीं हैं। इसके बाद निरहुआ लिफ्ट के अंदर चले जाते हैं। फिर निरहुआ धीरे – धीरे अंजना सिंह की तरफ बढ़ने लगते हैं और जबरदस्ती लिफ्ट में उन्हें किस करने लगते हैं। निरहुआ के इस हरकत से अंजना सिंह बहुत गुस्से में आ जाती हैं। अब आगे देखिये क्या होता है…
Full View

Tags:    

Similar News