कुल 11 कैटेगरीज में नॉमिनेट हुई एनिमल, जवान और 12th Fail का भी जलवा

Update: 2024-08-19 10:18 GMT
 Mumbai.मुंबई: शाहरुख खान, रणबीर कपूर और रणवीर सिंह जैसे एक्टर्स को इस साल के आईफा अवॉर्ड्स में बेस्ट मेल एक्टर की कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। बाकी किस-किस कैटेगरी में किस एक्टर को नॉमिनेट किया गया है, जानिए पूरी लिस्ट। IIFA 2024: हर साल काफी चर्चा में रहने वाले आईफा अवॉर्ड्स 2024 की पूरी नॉमिनेशन्स लिस्ट जारी कर दी गई है। सेलेब्रिटीज और फैंस को सितारों से सजी आईफा अवॉर्ड नाइट का बेसब्री से इंतजार रहता है। ने सोमवार (19 अगस्त) को इस साल के अवॉर्ड्स के लिए सभी कैटेगरीज में नॉमिनेट हुए कलाकारों की सूची जारी कर दी है। रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल कुल 11 कैटेगरीज में नॉमिनेट हुई है, वहीं रणबीर सिंह और
आलिया भट्ट
की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' इसे कड़ी चुनौती देते हुए कुल 10 कैटेगरीज में नॉमिनेट हुई है। साल 2023 में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म पठान और जवान को कुल 7 कैटेगरीज में नॉमिनेट किआ गया है। इसके अलावा विक्रांत मैसी की फिल्म का भी आईफा में जलवा देखने मिल सकता है, क्योंकि इस फिल्म को कुल पांच कैटेगरीज में नॉमिनेट किया गया है। लेकिन असली सवाल यह है कि इस बार आईफा में सबसे ज्यादा खिताब कौन सा कलाकार लेकर जाएगा? और इस बार किस मूवी को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिल सकता है। चलिए जानते हैं पूरी नॉमिनेशन्स लिस्ट। बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड
- 12वीं फेल
- एनिमल
- रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
- जवान
- सत्यप्रेम की कथा
- सैम बहादुर
बेस्ट डायरेक्टर अवॉर्ड
- विधु विनोद चोपड़ा (12वीं फेल)
- संदीप रेड्डी वांगा (एनिमल)- करण जौहर (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
- एटली (जवान)
- पठान (एटली)
- सिद्धार्थ आनंद (पठान)
- अमित राय (OMG-2)
बेस्ट एक्ट्रेस फीमेल लीड रोल
- रानी मुखर्जी (Mrs. Chatterjee vs Norway)
- आलिया भट्ट (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
- दीपिका पादुकोण (पठान)
- कियारा आडवाणी (सत्यप्रेम की कथा)
- तापसी पन्नू (डंकी)
बेस्ट एक्टर मेल लीड रोल
- विक्रांत मेसी (12वीं फेल)
- रणबीर कपूर (एनिमल)
- रणवीर सिंह (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
- शाहरुख खान (जवान)
- विकी कौशल (सैम बहादुर)
- सनी देओल (गदर-2) बेस्ट सपोर्टिंग रोल (फीमेल)
- तृप्ति डिमरी (एनिमल)
- गीता अग्रवाल शर्मा (12वीं फेल)
- सान्या मल्होत्रा (सैम बहादुर)
- जया बच्चन (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
- शबाना आजमी (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी) बेस्ट सपोर्टिंग रोल (मेल एक्टर)
- धर्मेंद्र (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
- गजराज राव (सत्यप्रेम की कथा)
- तोता रॉय चौधरी (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
- अनिल कपूर (एनिमल)
- जयदीप अहलावत (एन एक्शन हीरो)
बेस्ट एक्टर निगेटिव रोल
- बॉबी देओल (एनिमल)
- जॉन अब्राहम (पठान)
- विजय सेतुपति (जवान)
- इमरान हाशमी (टाइगर-3)
- यामी गौतम (ओएमजी-2) बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन
- प्रीतम, विशाल मिश्रा, मनन भारद्वाज, श्रेयस पुराणिक, जानी, भूपिंदर बब्बल, आशिम केम्सन, हर्षवर्द्धन, रामेश्वर - एनिमल
- प्रीतम - रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
- विशाल और शेखर- पठान
- अनिरुद्ध रविचंदर- जवान
- सचिन-जिगर- जरा हटके जरा बचके
- शांतनु मोइत्रा- 12वीं फेल
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल)
- अरिजीत सिंह- एनिमल
- भूपिंदर बब्बल- एनिमल विशाल मिश्रा- एनिमल
- अरिजीत सिंह- पठान
- दिलजीत दोसांझ- डंकी
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल)
- श्रेया घोषाल- एनिमल
- शिल्पा राव- पठान
- शिल्पा राव- जवान
- श्रेया घोषाल- रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
- दीप्ति सुरेश- जवान
Tags:    

Similar News

-->