बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर भले ही लाइमलाइट से दूर रहते हैं लेकिन अचानक ही सुर्खियों में आ गए हैं। हर्षवर्धन का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो को देखकर यूजर्स सवाल कर रहे हैं कि हर्षवर्धन किस लड़की का हाथ पकड़कर सड़क पर चल रहा है.

मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आए हर्षवर्धन


सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें हर्षवर्धन कपूर मिस्ट्री गर्ल के साथ घूम रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि हर्षवर्धन एक लड़की का हाथ थामे सड़क पर चल रहे हैं. दोनों सड़क पर चलते हुए खूब बातें कर रहे हैं और खूब हंस रहे हैं.
हर्षवर्धन का वीडियो हुआ वायरल
इस दौरान हर्षवर्धन कपूर कैजुअल लुक में नजर आए। उन्होंने फ्लोरल प्रिंटेड शर्ट और शॉर्ट्स पहना हुआ है। वहीं उनके साथ दिख रही लड़की क्रॉप टॉप और व्हाइट शॉर्ट्स में ग्लैमरस लग रही है. वह हर्षवर्धन से बात करते हुए स्मोकिंग करती नजर आ रही हैं। मिस्ट्री गर्ल के साथ हर्षवर्धन का ये वीडियो मुंबई के खार का है, जो इंटरनेट पर छाया हुआ है. यूजर्स इस पर कमेंट कर तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं.
लोगों ने कमेंट कर ऐसे पूछे सवाल
एक यूजर ने वीडियो पर धूम्रपान करते हुए लिखा। दूसरे ने लिखा, ये कौन है? एक अन्य यूजर ने लिखा, क्या यह उनकी गर्लफ्रेंड है। इसके अलावा कई यूजर्स ने कमेंट कर पूछा है कि क्या यह लड़की हर्षवर्धन की गर्लफ्रेंड है। हालांकि, वीडियो के वायरल होने के बाद हर्षवर्धन कपूर की ओर से इस बात का कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है कि उनके साथ दिख रही मिस्ट्री गर्ल उनकी गर्लफ्रेंड है या दोस्त।
हर्षवर्धन कपूर की फिल्में
गौरतलब है कि हर्षवर्धन कपूर का अब तक का करियर कुछ खास नहीं रहा है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर साल 2015 में फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' से की थी। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'मिर्ज़्या' से एक्टिंग डेब्यू किया, जिसमें उनके साथ सैयामी खेर नजर आई थीं। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। इसके अलावा हर्षवर्धन कपूर 'भावेश जोशी', 'एके वर्सेज एके' और 'रे' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

Tags: